खुशखबरी: अभी करो ट्रेन टिकट बुक और पैसा किस्तों में दो
नयी दिल्ली। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं तो इस खबर को पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। जी हां भले ही ट्रेन का किराया बढ़ गया हो, लेकिन इस किराए के बोझ को झेलने के लिए रेलवे आपको नई सुविधा दे रहा है।

नए नियम के मुताबिक रेलवे टिकट बुक कराते समय आपके खाते में पैसे नहीं तो टिकट की राशि किस्तों में चुका सकते हैं। भले ही आपको विश्वास न हो रहा हो, लेकिन सच्चाई यहीं है कि अब आपको किस्तों में टिकट की राशी चुका सकते हैं।
हलांकि यह सेवा आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान ही मिलेगी। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के लिए भुगतान विकल्प में एक और मोड जोड़ा है। इस नए नियम के मुताबिक अब आप टिकट की राशी किस्तों में भुगतान कर सकते हैं।
अब तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग में पेमेंट के लिए क्रेडिट, डेबिट, नेट बैंकिंग का ऑप्शन आता था, लेकिन अब पेमेंट मोड में ईएमआई का ऑप्शन जुड़ जाएगा। हलांकि इस सुविधा का लाभ फिलहाल सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड होल्डर को ही मिल पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications