खजाने से रिलीज से पहले मुंबई के इस शख्स के हाथ लगा 50 का नोट, बड़ी लापरवाही
मुंबई। रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में 50 रुपए का नया नोट लॉन्च किया है। 50 रुपए के इस नए नोट को अभी आधिकारिक रूप से रीलीज नहीं किया गया है। आधिकारिक रीलीज से पहले ही मुंबई के एक शख्स के पास से 50 रुपए का नोट मिला है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के एक शख्स ने 50 रुपए के नए नोट के साथ फोटो खिंचवाई। उन्होंने दावा किया है कि उनके पास वो तस्वीर मौजूद है। इस तस्वीर के बारे में रिपोर्ट में बहुत कुछ नहीं लिखा गया है, लेकिन उस तस्वीर को जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें हाल ही में आरबीआई ने 50 रुपए के नए नोट लॉच किए। आरबीआई द्वारा जारी किए गए नए नोट पुराने 50 रुपए के नोट से काफी अलग है। 50 रुपए का नया नोट हल्के फिरोजी रंग हैं। नए नोट में एक ओर महात्मा गांधी की तस्वीर छपी है, जिसके नीचे आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं।वहीं नए नोट के पीछे के हिस्से में रथ के साथ हम्पी की तस्वीर छपी है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। आरबीआई ने 50 रुपए के नए नोट के साथ 200 रुपए के नए नोट भी जारी किए है।












Click it and Unblock the Notifications