New Parliament: पीएम मोदी के समर्थकों ने उद्घाटन में भी बना दिया '56 का योग', जानिए पूरा गणित

प्रधानमंत्री मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। उनके समर्थकों ने इस तारीख को लेकर दिलचस्प गुणा-गणित बताया है।

modi

आखिरकार देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 मई को करेंगे। इस कार्यक्रम का विपक्षी दल विरोध कर रहे, जबकि बीजेपी इसे मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मान रही। अब कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम को लेकर '56' का योग भी बना दिया है।

दरअसल कार्यक्रम 28 मई 2023 को होगा। बीजेपी नेता कह रहे कि 28+5+23 को जोड़ने पर 56 आ रहा, जो पीएम मोदी के '56 इंच सीने' वाले बयान को सार्थक कर रहा। हालांकि बहुत से लोग बीजेपी कार्यकर्ताओं को ट्रोल करने लगे। कुछ ने उनका मजाक उड़ाते हुए उनको 'आर्यभट्ट' कह दिया।

2014 में पीएम ने दिया था बयान
पीएम मोदी का '56 इंच का सीना' वाला बयान काफी फेमस है। उसे उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दिया था। वो गोरखपुर में प्रचार करने पहुंचे थे, उस दौरान उन्होंने अखिलेश और मुलायम यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि बाप-बेटे मेरा पीछा नहीं छोड़ रहे। दोनों ने कहा कि मोदी में हिम्मत नहीं कि वो यूपी को गुजरात नहीं बना सकते। गुजरात का मतलब है 24 घंटे बिजली। गली-गली में बिजली। आप यूपी को गुजरात नहीं बना सके, इसके लिए 56 इंच का सीना लगता है।

पीएम मोदी का ये 56 इंच सीना वाला बयान सुपरहिट रहा। वो जब भी कोई बड़ा काम करते हैं, तो उनके समर्थक इसे 56 इंच के सीने से जोड़ देते हैं। अब नए संसद भवन की डेट में भी 56 इंच वाले एंगल की एंट्री हो गई।

विपक्ष ने कर रखा है बहिष्कार
वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई संसद का उद्घाटन कर रहे। सरकार का ये फैसला विपक्षी दलों को नहीं पसंद आया, ऐसे में करीब 20 पार्टियों ने कार्यक्रम का बहिष्कार करने की घोषणा की। वो राष्ट्रपति से उद्घाटन करवाने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+