नई संसद की छत से टपकने लगा पानी, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कहा- 'अच्छी तो पुरानी संसद थी'

new Parliament building leaks: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बुधवार रात हुई बारिश ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिल्ली में कई जगहों पर भारी जलभराव की खबरें आ रही हैं। भारी बारिश से नया संसद भवन भी अछूता नहीं रहा। नई संसद भवन की छत से बारिश के दौरान पानी टपकते दिखा।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बारिश के चलते संसद भवन की छत से पानी टपकते दिख रहा है। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है।

new Parliament building leaks Akhilesh Yadav shared video and says old parliament was good

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ससंद में पानी टपकने का वीडियो शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा, इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहां पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है।

उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए आगे लिखा, 'जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिजाइन का हिस्सा होता है या फिर...'। बारिश के बाद संसद की नई इमारत में हुए जलभराव को लेकर कांग्रेस समेत अन्य दलों ने तंज कसा है।

तमिलनाडु के विरुधुनगर सीट से कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगो ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बाहर पेपर लीकेज, अंदर वॉटर लीकेज। राष्ट्रपति की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली संसद लॉबी में हाल ही में पानी का रिसाव, नए भवन में मौसम संबंधी समस्याओं को उजागर हुई है।

भारी बारिश के कारण दिल्ली समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया। दिल्ली और उससे सटे इलाकों में 31 जुलाई की शाम करीब तीन घंटे झमाझम बारिश हुई। भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+