Delhi: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की करें शिकायत, दिल्ली पुलिस देगी 50 हजार तक का इनाम

Delhi Police Traffic Sentinel APP: जहां-तहां अवैध रूप से पार्क गाड़ियों पर अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ही नहीं, आप भी नजर रख सकते है। नजर रखने और शिकायत करने पर आपको इनाम भी मिलेगा। जी हां..ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत करने पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इनाम के तौर 50,000 रुपये तक की धनराशि देने के प्रावधान किया है।

दरअसल, दिल्ली पुलिस ने एक ट्रैफिक मोबाइल ऐप फिर से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस ट्रैफिक ऐप के माध्यम से आप ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन की करने वालों की रिपोर्ट कर सकेंगे और ट्रैफ़िक प्रबंधन में सहायता कर सकेंगे। जी हां, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के 'ट्रैफिक प्रहरी' नाम का यह नया ऐप लॉन्च करने के निर्देश दिल्ली पुलिस को दिए है।

Delhi Police Traffic Sentinel APP

दिल्ली पुलिस 'ट्रैफिक प्रहरी' नाम के इस ऐप को 01 सितंबर को लॉन्च करेगी। यह एक एडवांस मोबाइल ऐप है, जो नागरिकों के लिए यातायात और पार्किंग उल्लंघनों की रिपोर्ट करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

इतना ही नहीं, इस ऐप के माध्यम से शहर के भीतर ट्रैफिक को ठीक प्रकार से कंट्रोल करने में भी सहायता मिलेगी। ट्रैफिक प्रहरी योजना (TSS) नागरिकों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आंख और कान के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाती है। इस ऐप के माध्य से रिपोर्ट करने वाले को प्रोत्साहित करने के लिए, ट्रैफिक प्रहरियों के लिए मासिक पुरस्कार प्रणाली शुरू की जाएगी।

हर महीने मिलेगा इनाम
इस ऐप को फिर से लॉन्च कर पहले की तरह वार्षिक नहीं बल्कि अब मासिक पुरस्कार दिया जाएगा। यानी अब हर महीने टॉप 4 सबसे बेहतर परफॉर्मेंस वाले रिपोर्टकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला इनाम 50,000, दूसरा 25,000, तीसरा 15,000 और चौथा 10,000 हर महीने वितरित किया जाएगा।

अक्तूबर से शुरू होगा इनाम मिलना
सितंबर में ट्रैफिक प्रहरियों की गतिविधियों का मूल्यांकन करने के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में शुरुआती पुरस्कार दिए जाएंगे। एलजी सक्सेना ने इस बात पर जोर दिया कि TSS लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करने का अवसर देगी। उन्होंने बताया कि छह महीने के बाद योजना की प्रभावशीलता की समीक्षा की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें
ट्रैफिक प्रहरी ऐप एक एडवांस ऐप है। इस यूजर गूगल प्ले स्टोर और IOS ऐप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। ऐप पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद यूजर दिनांक, समय, स्थान, पंजीकरण संख्या और उल्लंघन के प्रकार जैसे विवरणों के साथ फ़ोटो और वीडियो अपलोड करके उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वालों की करें रिपोर्ट

इस रिपोर्ट को ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय द्वारा वेरिफाइ किया जाएगा। ये मोबाइल ऐप यूजर के खतरनाक ड्राइविंग, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, गलत साइड ड्राइविंग, अनुचित पार्किंग, ऑटो-रिक्शा या टैक्सी चालकों द्वारा दुर्व्यवहार या उत्पीड़न, अधिक किराया लेना, फुटपाथ पर पार्किंग, लाल बत्ती का उल्लंघन, ऑटो-रिक्शा या टैक्सी चालकों द्वारा गंतव्य तक जाने से इनकार करना जैसे कई अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघनों की रिपोर्ट करने की सुविधा प्रदान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+