नए रॉ और आईबी चीफ हैं कश्मीर और बलूचिस्तान मामलों के जानकार

देश के नए रॉ और आईबी चीफ कश्मीर और बलूचिस्तान मामलों के जानकार हैं। आईबी चीफ राजीव जैन और रॉ चीफ अनिल कुमार होंगे देश के नए आईबी और रॉ चीफ

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने शनिवार को देश के नए रॉ चीफ और आईबी चीफ के नाम का ऐलान किया। अनिल कुमार धस्माना जोकि बलूचिस्तान के एक्सपर्ट है, 30 जनवरी से बतौर रॉ चीफ अपना कार्यभार संभालेंगे।

raw


अहम मामलों के जानकार अनिल कुमार

धस्माना 1981 बैच के मध्य प्रदेश के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें बलूचिस्तान, आतंकवाद और इस्लामिक मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। उनका चयन ऐसे वक्त पर सामने आया है जब केंद्र सरकार ने बलूचिस्तान मामले को लेकर एक अलग रुख अपनाया है।

anil kumar

धस्माना मौजूदा रॉ चीफ रजिंदर खन्ना की जगह लेंगे। धस्माना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मामलों के जानकार के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने सार्क और यूरोप डेस्क पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

इसे भी पढ़े- सुप्रीम कोर्ट के बाद अब आईबी ने किया सरकार को आगाह

रॉ अधिकारी की अनिल कुमार के बारे में राय

रॉ के एक अधिकारी ने वनइंडिया को बताया कि धस्माना का चयन सही समय पर हुआ है, बलूचिस्तान मामले पर उनकी विशेषज्ञता का काफी लाभ मिलेगा। हाल के दिनों में भारत अफगानिस्तान और बलूचिस्तान के मामलों में खास रुख अपना रहा है ऐसे में धस्माना का चयन काफी अहम है।

राजीव जैन नए आईबी चीफ
केंद्र सरकार ने आईबी के नए चीफ के तौर पर राजीव जैन को चुना है, जोकि झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, वह भी कश्मीर के मुद्दों पर विशेषज्ञता रखते हैं। मौजूदा समेंय वह आईबी में स्पेशल डायरेक्टर हैं और वह दिनेश्वर शर्मा की जगह 1 नए आईबी चीफ होंगे।

इसे भी पढ़े- नए आर्मी चीफ बिपिन रावत की नियुक्ति पर हुआ राजनीतिक बवाल, सरकार के फैसले का विरोध

राजीव जैन दिनेश्वर शर्मा की जगह 1 जनवरी को अपना कार्यभार संभालेंगे। आईबी के अधिकारियों का कहना है कि जैन कश्मीर के मामलों के बड़े जानकार हैं, उनकी जानकारी मौजूदा समय में काफी कारगर साबित होगी।

आईबी के अधिकारी ने बताया कि जैन इससे पहले भी दिल्ली और अमहदाबाद में आईबी चीफ की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से पुलिस मेडल भी हासिल किया है। जैन और धस्माना का कार्याकाल दो साल का होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+