शपथ लेने के अगले ही दिन ट्रोल हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पुराने ट्वीट से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली, जुलाई 09: मोदी कैबिनेट का बुधवार को विस्तार किया गया है। कई दिग्गज मंत्रियों की कुर्सी चली गई तो कई मंत्रियों को प्रमोशन मिला हैं, जिन मंत्रियों को प्रमोशन मिला हैं, उनमें से मनसुख मंडाविया भी एक हैं। पहले वो बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री का कार्यभार संभालते थे। वहीं अब उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मंडाविया ने अब डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली हैं। एक तरफ उनको मोदी कैबिनेट में इतना बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनकी इंग्लिश को लेकर मजाक बनाया जा रहा हैं।
Recommended Video

दरअसल, जैसे ही मनसुख मंडाविया ने स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला वैसे ही उनका एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर पर यूजर्स उनकी खराब इंग्लिश के लिए उनको ट्रोल करने लगे। इंटरनेट पर वायरल हुआ उनका ट्वीट अगस्त 2013 का है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'Mahatma Gandhi was our nation of father' जिसका हिंदी में अर्थ होता है 'महात्मा गांधी हमारे पिता के राष्ट्र हैं। बस फिर क्या जैसे ही लोगों को उनका पुराना ट्वीट हाथ लगा तो नए स्वास्थ्य मंत्री जी की खिंचाई करना शुरू कर दिया।
हालांकि उन्होंने अपना 8 साल पुराना ट्वीट ट्विटर से हटा दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उसका स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी उनका मजाक बनाते हुए लिखा कि यह देश के नए स्वास्थ्य मंत्री हैं! इतने काबिल मंत्री को मोदी जी, काबुल से ढूंढ कर लाए हैं! कोरोना की तीसरी लहर से, भारत को भगवान बचाएं!
वहीं सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पॉलिटिकल साइंस वाले हेल्थ मिनिस्टर बन रहे हैं। इनको बायोलॉजी और मेडिसिन की क्या समझ होगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि मोदी जी के कोहिनूर हैं ये साहब। वहीं उनके ट्वीट पर कई मीम भी बन रहे हैं, जो इंटरनेट पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications