अब आपके फोन में मिलेगा हिजाब, योग, स्तनपान का इमोजी
हिजाब, योग, दाढ़ी और स्तनपान के इमोजी जल्द आएंगे स्मार्टफोन में, अगले साल से आने वाले फोन में देखने को मिलेंगे ये इमोजी
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इमोजी आपकी भावनाओं को व्यक्त करने में काफी अहम भूमिका अदा करते हैं, इसी को देखते हुए अब स्मार्टफोन में हिजाब, योग और स्तनपान के इमोजी भी जल्द शुरु होने जा रहे हैं।

कुल 1724 ईमोजी हो जाएंगे
नए इमोजी माना जा रहा है कि कि नए स्मार्टफोन में देखने को मिलेंगे जोकि अगले साल से बाजार में आ जाएंगे। नए इमोजी को मिलाकर कुल इमोजी की संख्या जोकि मैसेज की जगह पर इस्तेमाल कि जाते हैं 1724 हो जाएंगे।
15 साल की रायूफ की मुहिम रंग लाई
जर्मनी की रायूफ अल्हूमेदी जिसकी उम्र महज 15 वर्ष है ने इसके लिए अभियान शुरु किया था कि उसे अपना हिजाब को दिखाने के लिए कोई भी इमोजी नहीं है, जिसके बाद इसे बनाने का फैसला लिया गया है।
नए इमोजी में मुख्य रूप से हिजाब, स्तनपान, दा़ढ़ी वाला इंसान, बुजुर्ग के इमोजी हैं। इसके अलावा मुंह खुला हुआ इमोजी जोकि वोमिट कर रहा है, इसके साथ ही पुरुष महिला के योग करने का भी इमोजी साथ आएगा।
ये इमोजी भी जल्द आएंगे
इसके अलावा जो अन्य इमोजी प्रस्तावित हैं वह है जॉम्बी, वैंपायर, मुंह में उंगली डालते हुए व्यक्ति है। एप्पल अपने नए फोन में नए इमोजी को सबसे पहले लाने की भी योजना बना रहा हैा।












Click it and Unblock the Notifications