Book Fair 2023: आज से शुरू हो रहा है बुक फेयर, वेन्यू, टिकट और टाइमिंग को लेकर जानें सब कुछ

इस बार आज यानी 25 फरवरी से आयोजित होने जा रहा बुक फेयर काफी अलग और खास होने वाला है। दरअसल, इस बुक फेयर में भारत और फ्रांस पहली बार मंच पर साथ नजर आने वाले हैं।

Book Fair

बुक लवर्स के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली इंटरनेशनल बुक फेयर का नया संस्करण जल्द ही लौटने वाला है। ये साल का वो समय होता है, जब आपको अपने बुकशेल्फ के रैक पर कुछ नई किताबें रखने की जरूरत होती है। ये बुक फेयर दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। पिछले 50 सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है। और अब आज यानी 25 फरवरी साल 2023 से फिर इसकी शुरुआत हो रही है।

बताते चलें कि बुक फेयर का ये इवेंट नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया द्वारा आयोजित किया जाता है। ये शिक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एक स्वायत्त निकाय है। इस बार का बुक फेयर कुछ हटकर होने वाला है, क्योंकि इस बार पहली बार फेयर में भारत और फ्रांस एक साथ एक मंच पर नजर आने वाले हैं।

इस साल के बुक फेयर का उद्घाटन 25 फरवरी को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन और एनबीटी के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा करेंगे। बीते कुछ समय में कोविड के चलते बुक फेयर ऑनलाइन हो रहा था। लेकिन इस बार फिर से फेयर दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है।

सबसे खास बात इस बुक फेयर की थीम है। इस बार एनडीडब्ल्यूबीएफ 2023 की थीम आजादी का अमृत महोत्सव रखी गई है। ये भारत के लोगों को एक मंच बनाने के लिए समर्पित है। इससे देश की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगतिशील विचारों को बढ़ावा मिलेगा।

बुक फेयर के समय और तारीख की बात करें, तो ये 25 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक चलने वाला है। इसके साथ ही इसका समय भी सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगा। इस फेयर में बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की एंट्री एकदम मुफ्त होगी। इनके अलावा बाकी लोगों के लिए टिकट बच्चों के लिए 10 रुपये और जवानों के लिए 20 रुपये रहेगा। बुक फेयर की जगह की बात की जाए, तो ये दिल्ली के प्रगति मैदान, मथुरा रोड पर आयोजित किया जाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+