दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी, 37 ट्रेनें लेट
इस समय दिल्ली से कई इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों का कााफी दिक्कत हो रही है।
नई दिल्ली। कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के चलते इस समय दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। कोहरे की घनी चादर के कारण यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा है, 37 ट्रेनें और 8 घरेलू फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संडे को दिल्ली में शीत लहर के कारण दिन के समय भी कंपकपी बनी रही। रविवार को तो दिन के 12 बजे तक धुंध नहीं हटी थी जिसके कारण रविवार का दिन बीते पांच सालों में सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से 6 डिग्री नीचे रहा। मौसम अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।
लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट
यूपी के लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।













Click it and Unblock the Notifications