85 लाख की नई करेंसी के साथ कुल 1.4 करोड़ रुपए जब्त, बैंक कर्मचारी की मिलीभगत का खुलासा
एक सूचना के आधार पर संबलपुर पुलिस ने की छापेमारी। गिरफ्तार लोगों में एक बैंक कमर्चारी शामिल।
संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर में पुलिस ने एक कार से 1.43 करोड़ रुपए के कैश जब्त किए हैं, जिसमें 85 लाख रुपए के नए नोट हैं।, जिसमें 85 लाख रुपए के नए नोट हैं। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और दो बंदूक भी बरामद किए हैं।

पुलिस को मिली इस बारे में खुफिया सूचना
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए संबलपुर के एसपी अखिलेश्वर सिंह ने कहा, 'बड़ी मात्रा में नई करेंसी की खेप ले जाने के बारे में विश्वस्त सूत्र ने पुलिस को सूचना दी। इस सूचना के आधार पर एक टीम ने छापेमारी की जिसके बाद एक कार से भारी मात्रा में कैश जब्त किए गए। उसके अंदर हथियार भी मिले।'
इस मामले में हुई आठ की गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि कैश और बंदूकों के साथ चार लोगों को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ के बाद चार और लोगों को एरेस्ट किया गया। बाकी चार के पास भी कुछ और कैश मिले। गिरफ्तार लोगों में एक बैंक कर्मचारी और उसका भाई भी है।
इन लोगों के पास से संभलपुर पुलिस ने कुल 1,42,91,500 रुपए जब्त किए जिसमें से 85,62,000 रुपए नई करेंसी में थे।
पुराने नोट को नए नोट में बदलने की कोशिश
पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैंक कर्मचारी की मिलीभगत से ये लोग बड़ी मात्रा में पुरानी करेंसी को नई करेंसी से बदलने के फिराक में थे।
जांच में यह भी पता चला है कि इसके लिए बैंक के अंदर के लोग चार्ज के तौर पर 25 से 30 परसेंट शेयर ले रहे थे। इस मामले की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications