अदार पूनावाला बोले-Omicron के खिलाफ कितनी कारगर है कोविशील्ड, 2-3 हफ्ते में पता चलेगा

नई दिल्ली, 30 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनियाभर में हलचल मचा रखी है। नए वैरिएंट के आने के बाद लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन की प्रभावशीलता को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। अब कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला ने कहा है कि, कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कोविशील्ड वैक्‍सीन कितनी कारगर है, इसका अगले 2-3 हफ्ते में पता चल जाएगा। ओमिक्रॉन पर टेस्ट जारी हैं और परिणाम दो सप्ताह के भीतर उपलब्ध होंगे।

 new Covid variant Omicron Covishield Serum Institute Adar Poonawalla

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, आदर पूनावाला ने कहा कि अभी यह कह नहीं सकते कि ओमिक्रॉन ज्यादा गंभीर है या नहीं।ओमिक्रॉन को ध्यान में रखते हुए बूस्टर डोज संभव है, हालांकि उनका कहना है कि सरकार का फोकस फिलहाल सभी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दिए जाने पर केंद्रित रखना चाहिए। कोविशील्ड के ओमिक्रॉन पर असर को लेकर भी अध्ययन चल रहा है और हमें कुछ हफ्तों का इंतजार करना चाहिए।

Recommended Video

    Omicron Variant Cases: कई देशों में ओमिक्रॉन की एंट्री, जानें India में कितने केस | वनइंडिया हिंदी

    पूनावाला ने आगे कहा कि, ऑक्सफोर्ड के वैज्ञानिक भी अपना शोध जारी रखे हुए हैं, और उनके निष्कर्षों के आधार पर हम एक नया टीका लेकर आ सकते हैं , जो आने वाले छह महीनों में बूस्टर डोज की तरह पेश की जा सकती है। शोध के आधार पर हम सभी के लिए तीसरी और चौथी खुराक के बारे में जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि ओमिक्रॉन के लिए टीके के एक विशिष्ट संस्करण की आवश्यकता होगी।

    बता दें कि, हाल ही में लैंसेट की स्टडी में पाया गया है कि कोविशील्ड डेल्टा वैरिएंट के कहर के दौरान भी वायरस से निपटने में काफी प्रभावी रही और इससे अस्पताल में भर्ती होने और मौत होने की आशंका काफी हद तक कम हो गई थी। पूनावाला ने साफ किया कि, मेरा मैसेज यही है कि सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी जाएं। इसके बाद ही अगले साल हम इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बूस्टर डोज देने की सोच सकते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि, अगर सरकार बूस्टर डोज लगवाने का फैसला करती है तो हम स्टाक मुहैया कराने के लए तैयार हैं। हमारे पास कैंपस में लाखों वैक्सीन डोज का स्टॉक है। हमने 20 करोड़ वैक्सीन डोज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए सुरक्षित रखी है। ऐसे में अगर सरकार बूस्टर डोज का मांग करती है तो हमें उन्हें पर्याप्त आपूर्ति देने में सक्षम हैं। पूनावाला ने बताया कि, प्राइवेट मार्केट में बूस्टर डोज 600 रुपये में मिल सकती है। विशेषज्ञों की सलाह के बाद बूस्टर डोज दी जा सकती है, लेकिन बूस्टर डोज के पहले वैक्सीन की दोनों डोज सभी को दिया जाना जरूरी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+