त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का नया विवादित बयान, छेड़ने वाले का नाखून उखाड़ लेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादास्पद बयानों के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को तलब किया है।
नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार त्रिपुरा के सीएम ने कहा है कि उनकी सरकार के काम में जो दखल देगा उसकी नाखून उखाड़ ली जाएगी। त्रिपुरा सीएम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो कह रहे हैं 'सुबह 8 बजे के आसपास सब्जी बेचने वाला लौकी लेकर बाज़ार में आता है। हालांकि, 9 बजे तक ये खराब हो जाती हैं क्योंकि कस्टमर बार-बार नाखून लगाकर इसे चेक करते हैं। ऐसा मेरी सरकार के साथ नहीं होना चाहिए। मेरी सरकार में कोई दखलअंदाज़ी नहीं। अगर कोई छेड़ेगा या दखल देगे तो उसके नाखून उखाड़ दिए जाएंगे। कोई मेरी सरकार को नहीं छू सकता।'

पीएम मोदी ने किया तलब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवादास्पद बयानों के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिप्लब देब को 2 मई को दिल्ली में प्रधानमंत्री और अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के लिए बुलाया गया है।वे पहले महाभारत के समय में इंटरनेट की बात और फिर सिविल इंजीनियर्स को अजीबो-गरीब सलाह दे चुके हैं। फिर डायना हेडन पर दिए विवादास्पद बयान के बाद काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

बिप्लब के विवादित बयान
1- महाभारत काल में भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा उपलब्ध थी। अन्यथा कैसे संजय धृतराष्ट्र को महाभारत का आंखों देखा हाल सुना सकते थे। इससे साबित होता है कि उस वक्त भी इंटरनेट और सैटेलाइट की सुविधा थी।
2- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा कि आज महिलाएं खूबसूरती के लिए ब्यूटी पार्लर पर निर्भर हैं, जबकि भारतीय महिलायें ऐसा नहीं करती थी। उन्होंने कहा '1997 में मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं डायना हेडन इस काबिल नहीं थीं, क्या आपको लगता है, वो इस ख़िताब के काबिल थीं?' बिप्लव देव ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजक अंतर्राष्ट्रीय मार्केटिंग माफिया पहले लड़कियों को भर्ती करते हैं और इसके बाद उनको रैंप पर चलवाते हैं। यहां पहले से तय कर लिया जाता है कि किसको अवॉर्ड देना है।

'मकैनिकल इंजिनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए'
3- बिप्लब देब ने कहा था कि, 'मकैनिकल इंजिनियरिंग करने के बाद सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए।' उनका कहना था, 'बल्कि मकैनिकल के बजाय सिविल इंजिनियर्स को सिविल सर्विसेज जॉइन करनी चाहिए क्योंकि उनके पास प्रबंधन निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है।'
4-एक कार्यक्रम में सीएम देब ने कहा कि, 'युवा कई सालों से सरकारी नौकरी के पीछे पड़े रहते हैं। वह अपनी जिंदगी का अहम समय यहां-वहां दौड़कर सरकारी नौकरी की तलाश में बर्बाद करते हैं, लेकिन अगर यही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने की बजाय पान की दुकान लगा लें या गाय ही पाल लें, तो उसके बैंक खाते में अबतक 5 से 10 लाख रुपये जमा हो जाते।
#WATCH Tripura CM Biplab Kumar Deb says, "Mere sarkaar mein aisa nahin hona chahiye ki koi bhi usme ungli maar de, nakhoon laga de. Jinhone nakhoon lagaya, uska nakhoon kaat lena chahiye" pic.twitter.com/bht51upsmX
— ANI (@ANI) May 1, 2018
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications