नवजात का मिला नाले में शव, फैली सनसनी
पटना (मुकुन्द सिंह)।पटना सिटी मे एक नवजात का शव नाले से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम का सफाईकर्मी नाले की सफाई कर रहा था इसी दौरान उसकी निगाह नवजात के शव पर पड़ी।
सफाईकर्मी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलते ही लोगों का भारी हुजूम मौके पर जमा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए नवजात के परिजनों को खोजने में लग गई है।













Click it and Unblock the Notifications