सुरेश प्रभु का बड़ा ऐलान- देश में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, होगा 4260 अरब रुपये का निवेश
नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि देश में 100 नए हवाई अड्डे बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 से 15 वर्षों में 100 नए हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा। सुरेश प्रभु ने बताया कि 100 नए एयरपोर्ट पर करीब 4260 अरब रुपये (60 अरब डॉलर) का निवेश होगा। नए एयरपोर्ट का निर्माण सरकारी और निजी भागीदारी (पीपीपी) फार्मूले के तहत किया जाएगा।

सुरेश प्रभु ने मंगलवार को इंटरनेशनल एविएशन समिट के दौरान कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज विकास दर की वजह से यहां नगर विमानन क्षेत्र में यातायात वृद्धि दो अंकों में हो रही है। यही वजह है कि अगले 10 से 15 वर्षों में कम से कम 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। एक अनुमान को मुताबिक अगले दस साल में भारत का विमानन उद्योग जर्मनी, जापान, स्पेन और ब्रिटेन की एविएशन इंडस्ट्री को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट बन जाएगा।
सुरेश प्रभु ने आगे कहा कि सरकार नई कार्गो नीति तैयार करने पर भी काम कर रही है, ताकि हवाई मार्ग से होने वाले माल परिवहन को सही दिशा मिल सके। कार्यक्रम में इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आएटा) के डाइरेक्टर जनरल एलेक्जेंडर डी जुनिएक ने कहा कि भारत के नागरिक विमानन क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं की कमी है। उम्मीद है कि सरकार इस बारे में नीतिगत निर्णय लेगी।
सुरेश प्रभु ने कहा कि वर्ष 2037 तक भारत में (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय) 50 करोड़ लोग उड़ान भरेंगे। ऐसे में ढांचागत सुविधाओं का विकास होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत के सिर्फ नागरिक उड्डयन क्षेत्र में ही लाखों लोगों को रोजगार मिला हुआ है और इस क्षेत्र से देश के सकल घरेलू उत्पाद में करीब ड़ेढ़ फीसदी की हिस्सेदारी है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications