24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस से 122 मरीजों की मौत, सामने आए 3525 नए केस

देश में 6 हफ्तों से भी ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बावजूद जानलेवा कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है...

नई दिल्ली। देश में 6 हफ्तों से भी ज्यादा समय से लागू लॉकडाउन के बावजूद जानलेवा कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 74 हजार के पार पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घटों के दौरान ही कोरोना वायरस के 3525 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में मरीजों की संख्या बढ़कर 74281 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 122 मरीजों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2415 हो गया है। हालांकि राहत की बात ये है कि अभी तक 24386 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in India:24 घंटे में 3525 नए केस, मरीजों की संख्या 74000 के पार | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना के खिलाफ जंग में 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

    कोरोना के खिलाफ जंग में 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चौथे लॉकडाउन को लेकर भी पीएम मोदी ने संकेत दे दिए हैं। राष्ट्र के नाम संदेश में पीएम मोदी ने मंगलवार को 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज का भी ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा। इस आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मैं 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज का ऐलान करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज भारत की कुल जीडीपी का 10 फीसदी है। इस आर्थिक पैकेज के जरिए लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ सभी पर बल दिया जाएगा।

    'पैकेज से देश के हर वर्ग को सपोर्ट मिलेगा'

    'पैकेज से देश के हर वर्ग को सपोर्ट मिलेगा'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की थीं, जो रिजर्व बैंक के फैसले थे। और, आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान हो रहा है, उसे जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपए का है। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, सपोर्ट मिलेगा। ये आर्थिक पैकेज उन सभी उद्योगों के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं।'

    'धीरे-धीरे सार्वजनिक गतिविधि को बढ़ाना होगा'

    'धीरे-धीरे सार्वजनिक गतिविधि को बढ़ाना होगा'

    इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद पीएम मोदी ने बयान जारी करते हुए कहा था, 'अब हमारे पास भारत में सबसे बुरी तरह प्रभावित इलाकों की रिपोर्ट समेत कोरोना वायरस महामारी के भौगोलिक प्रसार से संबंधित काफी स्पष्ट संकेत हैं। इसके अलावा पिछले कुछ हफ्तों में, अधिकारियों ने एक जिले के स्तर तक इस महामारी से लड़ने की प्रक्रिया को भी समझा है। इसलिए, अब हम कोरोनोवायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अपनी रणनीति पर और आगे बढ़कर सोच सकते हैं, जैसा कि होना चाहिए। हमारे पास एक दोहरी चुनौती है- बीमारी के फैलने की दर को कम करना और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए धीरे-धीरे सार्वजनिक गतिविधि को बढ़ाना। अब आगे हमें इन दोनों लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करना होगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+