भारत का बेटा हूं.. यहीं पैदा हुआ..यहीं मरूंगा: आमिर खान
मुंबई। इन्टॉलरेंस पर दिये गये बयान के बाद जिस तरह से फिल्म अभिनेता आमिर खान की किरकिरी हुई उसने शायद आमिर खान को विवश कर दिया कि वो अपनी बात स्पष्ट करें इसी कारण सोमवार के एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने साफ कहा कि मेरी बातों का लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया। मैंने ये कभी नहीं कहा कि मैं भारत छोड़ कर चला जाऊंगा।
अरे मैं यहीं का बेटा हूं,यहीं पैदा हुआ हूं और यहीं मरूंगा, मैं जब शूटिंग के लिए देश से बाहर जाता हूं तो दो हफ्ते में ही मैं परेशान हो जाता हूं, भारत लौटने का मन करने लगता है, मुझे घर की देश की याद आने लगती है। पूरी दुनिया में भारत जैसा देश नहीं है जहां विभिन्न कल्चरों का समावेश है और हमें एक सूत्र में पिरोता है।
मालूम हो कि पिछले साल आमिर खान ने एक इवेंट में बयान दिया था कि देश का माहौल देखकर एक बार उनकी पत्नी किरण ने बहुत बड़ी और डरावनी बात कह दी थी। किरण ने पूछा था कि क्या हमें देश छोड़ देना चाहिए? जिस पर आमिर की काफी आलोचना हुई और उन्हें इसी कारण अतुल्य भारत के ब्रांड एंबेसडर की पोस्ट से भी हटा दिया गया।
I love my country. I can't stay away from the nation for more than two weeks. I start feeling homesick: Aamir Khan pic.twitter.com/Acd1jpEdYy
— ANI (@ANI_news) January 25, 2016 












Click it and Unblock the Notifications