# Incredible India: आमिर पर आरोप.. इंडिया की इमेज बिगाड़ रहे थे
नई दिल्ली। आमिर खान को इन्क्रेडिबल इंडिया से हटाये जाने को लेकर काफी बवाल मचा था, जिसको और चोखा कर देना वाला बयान दिया है डीआईपीपी के सेक्रेटरी अमिताभ कांत ने।
अमिताभ का कहना है कि आमिर खान के बयान अतुल्य भारत की तस्वीर को बिगाड़ रहे थे इसी कारण उन्हें हटाया गया है। उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था ताकि वो देश की छवि को खूबसूरत बनाये लेकिन वो तो खुद ही देश में अराजकता फैला रहे हैं इसलिए वो क्या देश की छवि सुधारेंगे? इन्क्रेडिबल इंडिया कैम्पेन का अगर ब्रांड एम्बेसडर ही कहेगा देश में इन्टॉलरेंस है तो बताइये लोग क्यों भारत में आयेंगे?
अमिताभ कांत ने यह बात सोमवार को नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की 36वीं कन्वोकेशन सेरेमनी में कही।













Click it and Unblock the Notifications