मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के पास है 952 करोड़ रुपए की संपत्ति
नई दिल्ली। मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो चुका है और रविवार को मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ भी ले ली है। रविवार को आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में कुल 13 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है। इनमें 9 नए मंत्री कैबिनेट में शमिल हुए हैं, जबकि 4 मंत्रियों को प्रमोशन देकर दूसरा मंत्रालय दिया गया है।

ये हैं सबसे अमीर मंत्री
मोदी कैबिनेट के 9 नए मंत्रियों में से 7 की कुल असेट्स 36.36 करोड़ रुपए है। इस तरह देखा जाए इनकी औसत असेट्स 5.19 करोड़ रुपए की है। मोदी कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं गजेन्द्र सिंह शेखावत, जिनके पास कुल 14 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं दूसरी ओर सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री वीरेंद्र कुमार हैं, जिनके पास सिर्फ 87 लाख रुपए की संपत्ति है।
मोदी कैबिनेट के पास 952 करोड़ रुपए की संपत्ति
पीएम मोदी की पिछली कैबिनेट के 78 मंत्रियों की कुल संपत्ति 1009 करोड़ रुपए की थी, जबकि मौजूदा 76 में से 73 मंत्रियों की संपत्ति 952 करोड़ रुपए है। इस तरह से देखा जाए तो इनकी औसत संपत्ति 12.53 करोड़ रुपए है। इस बार मोदी कैबिनेट के मंत्रियों की संपत्ति पिछली बार के मुकाबले 57 करोड़ रुपए कम है।












Click it and Unblock the Notifications