छेड़छाड़ का विरोध करने पर भतीजे ने चाची का गला घोंटा
नई दिल्ली। दिल्ली के अमन विहार में एक 38 साल की महिला को उसके भतीजे ने जान से मार दिया। भतीजा महिला का शोषण करना चाहता था, लेकिन महिला उसका विरोध कर रही थी, इसी के चलते उसने महिला को मार दिया।
आरोपी का नाम चिंटू बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 साल है। चिंटू का कहना है कि बुधवार को उसकी चाची सीढ़ियों से गिर गई थी, जिसकी चलते उसकी मौत हो गई है। लेकिन जब शव का पोस्टमार्टम किया गया तो बता चला कि महिला की मौत गला घोंटे जाने से हुए है।
ब्रेन डेड होकर भी पुणे के इस शख्स ने दी 4 लोगों को जिंदगी
उत्तरी दिल्ली के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने कहा कि चिंटू को उसकी चाची की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को चिंटू को अदालत में भी पेश किया गया था।
संजय सिंह ने बताया कि शुरुआत में चिंटू ने झूठी कहानियां बनाकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन लगातार पूछताछ के बाद वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और कहा कि उसी ने अपनी चाची की हत्या की है।
कैंसर मरीजों की जान दांव पर लगा डॉक्टर दंपत्ति कर रहा था काली कमाई, गिरफ्तार
संजय सिंह के अनुसार बुधवार दोपहर बाद उन्हें एक फोन आया और बताया गया कि एक महिला अपने घर में बेहोश पड़ी है। दरअसल, यह फोन चिंटू ने किया था। पुलिस के पहुंचने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और चिंटू से सवाल-जवाब किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चिंटू हाल ही में बिहार के अपने गांव से दिल्ली आया था। उसने पुलिस को बताया कि उसके चाचा ऑफिस गए थे और उसके चचेरे भाई बाहर खेल रहा था, तभी उसकी चाची सीढ़ियों से गिर गईं।