Breaking News: बिहार के सीतामढ़ी में भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाली पुलिस की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

नई दिल्‍ली। बिहार स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर सीतामढ़ी स्थित भारत-नेपाल बॉर्डर पर नेपाल की पुलिस की तरफ से फायरिंग की खबरें हैं। बताया जा रहा है नेपाल की पुलिस ने बॉर्डर पर भारतीय पुलिस पिकेट्स पर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में दो लोग जख्‍मी हैं तो एक के मारे जाने की भी खबरें हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सशस्‍त्र सीमा बल (एसएसबी) के बिहार सेक्‍टर के आईजी की तरफ से भी घटना का आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।

नेपाल बोला हथियार छिनने के दौरान फायरिंग

नेपाल बोला हथियार छिनने के दौरान फायरिंग

सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जो भारतीय घायल हुए हैं उनका इलाज निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है, जबकि एक घायल का इलाज नेपाल प्रहरी की हिरासत में चल रहा है। नेपाल प्रहरी की ओर से बताया गया है कि उन्‍हें हथियार छिनने के दौरान फायरिंग करनी पड़ी। वहीं, बॉर्डर सुरक्षा पर तैनात एसएसबी अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब नेपाल और भारत के बीच नक्‍शा विवाद जारी है और नेपाल की संसद में नए नक्‍शे के लिए संविधान में संशोधन करने वाले बिल को मंजूरी दी जा चुकी है।

चौंकाने वाली है घटना

फायरिंग की घटना इसलिए और ज्‍यादा चौंकाने वाली है क्‍योंकि हाल ही में नेपाल और भारत के बीच जारी विवाद पर नेपाली विदेश मंत्री का बड़ा बयान आया था। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्‍यावली ने संसद में कहा था कि उनके देश के पास इस विवाद को सुलझाने के लिए भारत से बातचीत के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं है। वार्ता के बीच ही फायरिंग होना अपने आप में हैरान करने वाली घटना है। विदेश मंत्री से अलग नेपाल के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरैल ने भी कहा था भारत के साथ लगातार बातचीत के जरिए सीमा विवाद सुलझा लेंगे। उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि सीमा पर सेना तैनात करने का कोई मतलब नहीं है।

दोनों देशों के बीच जारी है नक्‍शा विवाद

दोनों देशों के बीच जारी है नक्‍शा विवाद

नेपाल ने अपने नए नक्‍शे में भारत की सीमा में आने वाले कुछ हिस्‍सों पर अपना दावा जताया है। नेपाल के विदेश मंत्री ग्‍यावली ने सदन में कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ राजनयिक स्‍तर पर सीमा विवाद को सुलझाना चाहती है। विदेश मंत्री ने सुगौली संधि की भी याद दिलाई और वर्तमान समय में जारी सीमा विवाद पर विस्‍तार से सदन को जानकारी दी। विदेश मंत्री ने कहा, 'हम महात्‍मा बुद्ध की धरती हैं और भारत के साथ सीमा विवाद के बारे में बात करते हुए हमें शांति बनाए रखनी चाहिए।' विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि नेपाल पड़ोसी देश के साथ वार्ता करना चाहता है और इसके अलावा कोई और विकल्‍प नहीं बचा है।

Recommended Video

    Nepal border Firing : Amit Shah को सौंपी गई रिपोर्ट, SSB के DG से सुनिए पुरी कहानी | वनइंडिया हिंदी
    दोनों देशों का बॉर्डर खुला हुआ

    दोनों देशों का बॉर्डर खुला हुआ

    भारत और नेपाल के बीच बॉर्डर खुला हुआ है और इसे दक्षिण एशिया में एक अनोखा घटनाक्रम करार दिया है। दोनों देशों के रिश्‍तों में तनाव साल 2015 में भी देखा गया था। उस समय नेपाल में नया संविधान आया था और बड़े स्‍तर पर मधेशियों ने प्रदर्शन किया था। नेपाल ने उस समय भारत पर आतंरिक मामलों में हस्‍पक्षेप करने का आरोप लगाया था जिसे तत्‍कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने सिरे से नकार दिया था। भारत पर नेपाल की तरफ से जरूरी चीजों की सप्‍लाई रोकने का भी आरोप लगा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+