नेपाल के पीएम ओली ने की अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली- सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने को लेकर देश-विदेश से उन्हें संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का भी नाम शामिल हो गया है, जिन्होंने अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की कामना की है। गौरतलब है कि अब अमिताभ बच्चन की बहू और उनकी पोती भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। लेकिन, महानायक की पत्नी और राज्यसभा सांसद जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Nepals PM Oli wishes Amitabh Bachchan for a speedy recovery

भारत और नेपाल के सरकारों के बीच अभी भले ही संबंध थोड़े तनावपूर्ण बने हुए हों, लेकिन फिर भी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन के कोरोना से बीमार होने की खबरें सुनकर नेपाल के पीएम ओली ने इन दोनों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा है- 'भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

Recommended Video

    Amitabh Bchchan को Corona,Nanavati Hospital के बाहर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि शनिवार देर रात खुद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने ये भी कहा था कि उनके परिवार और स्टाफ के लोगों की भी टेस्टिंग हो रही है और उन्होंने पिछले दस दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से भी टेस्ट करवाने की सलाह दी थी। बाद में अभिषेक बच्चन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इस वक्त अमिताभ और अभिषेक दोनों मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद यह खबर सुनकर और झटका लगा कि अमिताभ की बहू और अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी 8 साल की बेटी आराध्या की भी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह से बच्चन परिवार के चार सदस्य इस समय कोरोना से संक्रमित हैं। सिर्फ जया बच्चन की ही रिपोर्ट ही निगेटिव आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+