17 बार कांपा नेपाल, मौत का आंकड़ा 700 के पास, सड़कों पर हो रहा हैं ईलाज

नयी दिल्ली। शनिवार को नेपाल, भारत, पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश में आए भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल भी हुए हैं। कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं। सबसे ज्‍यादा नुकसान नेपाल में हुआ है। यहां मौत का आंकड़ा 700 के पार हो गया है। नेपाल के गृह मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।

nepal earthquake

पीटीआई के मुताबिक नेपाल में 125 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए है। जिनमें से 80 लोग नासिक के रहने वाले है। जानकारी के मुताबिक नेपाल में अब तक 17 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं घायलों की तादात बढ़ती जा रही है।

injured

अस्पताल में डॉक्टर्स और बुनियादी सुविधाओं की कमी हो गई है। दवाईयां कम पड़ गई है। घायलों का इलाज खुली सड़कों पर किया जा रहा है। भारत ने नेपाल को हर संभव मदद का आश्वसान दिया है। भारत सरकार इसपर नजरें बनाए हुए है।

injured1

वहीं इस भूकंप ने भारत में भी खूब तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान बिहार में हुआ है। मरने वालों की तादात बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है।

भारत ने नेपाल के लिए भी राहत और बचाव कार्य के लिए नेशनल डिज़ास्टर रिलीफ फोर्स की दस टीमें वहां भेजी है। भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ़ के जवानों और मेडिकल सहायता लेकर एक भारतीय वायु सेना का एक हर्क्युलिस विमान हिंडन से नेपाल के लिए उड़ान भर चुका है। एक दूसरा विमान भटिंडा से भी नेपाल के लिए शाम को उड़ान भरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+