तारक मेहता का उल्टा चश्मा: दर्शकों के लिए एक और बुरी खबर, 'अंजलि' भी छोड़ सकती हैं शो
नई दिल्ली: मार्च में कोरोना के कहर को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। जिससे सभी शूटिगें भी बंद हो गईं। इस वजह से तीन महीने तक पुराने एपिसोड का ही टेलीकॉस्ट किया गया। हाल ही में फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की फिर से शुरूआत हुई, लेकिन ये नई शुरूआत नई मुश्किलें लेकर भी आई है। शूटिंग शुरू होते ही 'रोशन सोढ़ी' ने शो छोड़ दिया। अब खबर सामने आ रही है कि अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा ने भी इसे छोड़ने का मन बना लिया है।

12 साल से शो से जुड़ी हैं नेहा
दरअसल 28 जुलाई को शो ने अपने शानदार 12 साल पूरे कर लिए। 10 जुलाई को पूरी टीम ने कोरोना महामारी के बीच में फिर से शो की शूटिंग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंजलि मेहता का किरदार निभाने वाली नेता मेहता इस शो को अलविदा कह सकती हैं। नेहा कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से नए एपिसोड की शूटिंग के लिए सेट पर नहीं पहुंच सकती हैं। उन्होंने अपने फैसले को शो मेकर्स को बता दिया है। नेहा शुरू से ही इस शो से जुड़ी हैं, जिस वजह से उनके जाने से शो को बड़ा झटका लगेगा।

दर्शकों को काफी पसंद है अंजलि का किरदार
नेहा मेहता शो में अंजलि मेहता का किरदार निभाती हैं, जो तारक मेहता की पत्नी हैं। शो में तारक और अंजलि में काफी नोंकझोंक होती रहती है, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं। 2008 से अंजलि इस शो के जरिए दर्शकों का मंनोरंजन कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्टार प्लस के शो 'भाभी' में भी अहम रोल अदा किया था। शो छोड़ने को लेकर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

'रोशन सिंह सोढ़ी' ने कहा अलविदा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह के भी शो छोड़ने की खबरें हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब से शूटिंग शुरू हुई है, तब से वो शो में नजर नहीं आए हैं। हालांकि 28 जुलाई को उन्होंने शो के 12 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली थी। साथ ही दर्शकों का शुक्रिया अदा किया था। अब उनके शो छोड़ने की खबर आ रही है, हालांकि मेकर्स ने इस बात से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी को इस रोल का ऑफर मिला है।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications