नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के लिए शादी में गाया ये गाना, वायरल हुआ वीडियो

नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत के लिए शादी में गाया ये गाना, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी कर ली है। शादी की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। (Neha Kakkar has tied the knot with Rohanpreet Singh) नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दोनों ने शनिवार (24 अक्टूबर) को गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। गुरूद्वारे में शादी के बाद दोनों ने उसी दिन शाम को एक ग्रैंड सेलिब्रेशन पार्टी की। इस पार्टी में नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह के लिए गाने भी गाए, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के लिए 'मैं तेरी हो गईयां' और 'मिले हो तुम हमको' गाना गाया, जिसका वीडियो फैंस द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ लाल रंग के हैवी लहंगे में नजर आ रही हैं। जिसमें वो काफी रॉयल लुक दे रही हैं। नेहा कक्कड़ के गाने का वीडियो उनके फैनपेज पर भी काफी शेयर किए जा रहे हैं।

नेहा को गाना गाता देख उनके पति रोहनप्रीत सिंह उनको गले लगा लेते हैं। रोहनप्रीत ने भी नेहा के लिए शादी की फंक्शन में गाना गाए थे। नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने भी कई गाने गाए।

नेहा और रोहनप्रीत सिंह की शादी में ज्यादा लोग शामिल नहीं हुए थे। जानें-मानें चहरों में से उर्वशी धोलकिया और मनीष पॉल शादी में दिखें थे। शादी के बाद शाम को धूमधाम से सेलिब्रेशन किया गया, जिसमें खास मेहमानों ने शिरकत की थी। शादी से पहले नेहा ने मेहंदी और हल्दी सेरेमनी से जुड़ी कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

हल्दी में नेहा ने पीले रंग की प्लेन साड़ी और मेहंदी में ग्रीन रंग के लहंगे में दिखी थीं। हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+