Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिंगर नेहा कक्कड़ ने शेयर की शादी की ये खूबसूरत तस्वीरें, लिखा- 'रोहन जब तेरे साथ होती हूं तो अच्छी लगती हूं'

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और जवां दिलों की धड़कन रोहनप्रीत सिंह (Neha Kakkar and Rohanpreet Singh) अब सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं, कोरोना काल में दिल्ली में शादी रचाने वाले नेहा-रोहनप्रीत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। नेहा इस बात को बखबूी जानती हैं और इसी वजह से उन्होंने चाहने वालों के लिए अपनी शादी के हर रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें कोई शक नहीं तस्वीरों में नेहा-रोहनप्रीत किसी राजा-रानी से कम नहीं लग रहे हैं।

(सारी तस्वीरें नेहा कक्कड़ के इंस्टा अकाउंट से ली गई हैं)

Recommended Video

    Neha kakkad के Reception की तस्वीरें वायरल, देखें हल्दी से शादी तक की Photos | वनइंडिया हिंदी
    'जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं रोहन तो मैं और भी अच्छी लगती हूं'

    'जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं रोहन तो मैं और भी अच्छी लगती हूं'

    अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा कक्कड़ ने लिखा, 'मेरी लाइफ के बेस्ट क्लिक्स, जब मैं तुम्हारे साथ होती हूं रोहनप्रीत तो मैं और भी अच्छी लगती हूं।' आपको बता दें कि अपनी शादी के लगभग हर फंक्शन में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने डिजाइनर सब्यासाची के ही डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। दोनों की शादी में टीवी और फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की है।

    'दोनों ने अपनी शादी की हर रस्म का भरपूर आनंद उठाया'

    'दोनों ने अपनी शादी की हर रस्म का भरपूर आनंद उठाया'

    आपको बता दें कि दिल्ली में शादी रचाने के बाद ये कपल अब मुंबई वापस लौट आया है, तस्वीरों में नेहा और रोहन काफी खुश नजर आ रहे हैं, दोनों की तस्वीरों से साफ हैं कि दोनों ने अपनी शादी की हर रस्म का भरपूर आनंद उठाया है। गौरतलब है कि मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली नेहा ने शादी से कुछ दिन पहले ही एक तस्वीर शेयर कर रोहनप्रीत के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशल किया था।

    पहले हुई गुरुद्वारा में शादी फिर हुआ हिंदू विवाह

    पहले हुई गुरुद्वारा में शादी फिर हुआ हिंदू विवाह

    नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की। पहली शादी आनंद कारज शादी थी, जो दिन में गुरुद्वारा में हुई। दूसरा हिंदू विवाह, जो 24 को ही रात में हुआ।

    'मुझसे शादी करोगे' शो में गिल संग दिखे थे रोहन

    आपको बता दें कि रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं, वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं, साल 2018 में आयोज‍ित 'राइज‍िंग स्टार 2' में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे, तो वहीं रोहनप्रीत सिंह को हालिया में बिग बॉस फेम शहनाज गिल के साथ 'मुझसे शादी करोगे' शो में देखा गया था।

    'डायमंड दा छल्ला' गाने के दौरान दोनों को हुआ प्यार

    'डायमंड दा छल्ला' गाने के दौरान दोनों को हुआ प्यार

    मूलरूप से पंजाब के पटियाला में जन्मे रोहनप्रीत का जन्म 1 दिसंबर को 1994 को हुआ था। रोहनप्रीत सिंह की दो बहनें हैं, रश्मिंदर कौर और अमनप्रीत कौर। रोहनप्रीत ने अपनी स्कूली पढ़ाई पटियाला के स्कूल से की है। रोहनप्रीत ने अपना डेब्यू 'बैंग-बैंग' गीत से किया था। रोहनप्रीत टिकटॉक पर भी काफी फेमस हैं और उन्होंने नेहा कक्कड़ के साथ 'डायमंड दा छल्ला' गीत गाया था, जो कि युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हुआ था और इसी गाने की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ जो कि आज शादी के रिश्ते में तब्दील हो चुका है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+