नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के लिए किया प्यार का इजहार, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'तुम मेरे हो', रोका की फोटो Viral

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के लिए किया प्यार का इजहार, तस्वीर शेयर कर बोलीं- 'तुम मेरे हो', रोका की फोटो Viral

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने 'राइजिंग स्टार' फेम रोहनप्रीत (Rohanpreet) के साथ अपने प्यार और रिलेशनशिप का इजहार कर ही दिया। शुक्रवार (10 अक्टूबर) को नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा, तुम मेरे हो। रोहनप्रीत ने नेहा कक्कड़ की तस्वीर पर अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, आई लव यू बेबी। इसी बीच नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है, दोनों ने रोका कर लिया है। पिछले एक हफ्ते से नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की अफवाहें उड़ रही हैं।

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की तस्वीर वायरल

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की तस्वीर वायरल

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रोहनप्रीत (Rohanpreet) के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, रोहनप्रीत तुम मेरे हो। जिसपर रोहनप्रीत ने रिप्लाई किया है, बाबू आई लव यू शो मच, मेरा जान।

नेहा की इस तस्वीर पर बॉलीवुड सिंगह विशाल ददलानी के साथ-साथ कई सेलेब्रिटियों ने भी बधाई दी है। नेहा की ये तस्वीर शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

शादी की अववाहों के बीच नेहा- रोहनप्रीत की रोका की तस्वीर वायरल

शादी की अववाहों के बीच नेहा- रोहनप्रीत की रोका की तस्वीर वायरल

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की अफवाहों के बीच उनके रोका की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक सूचना नहीं है। नेहा कक्कड़ की रोहनप्रीत के परिवार के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई है, जिसमें नेहा के गोद में ढेर सारा सामान रखा नजर आ रहा है। तस्वीर को नेहा के फैन पेज ने शेयर किया है। जिसको लेकर फैन पेज ने दावा किया है कि ये रोका की तस्वीर है।

रोहनप्रीत के परिवार के साथ नेहा की तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बॉलीवुड सिंगर नेहा का रोहनप्रीत के साथ रोका भी हो चुका है।

पिछले हफ्ते से नेहा की शादी की अफवाह

पिछले हफ्ते से नेहा की शादी की अफवाह

पिछले हफ्ते से नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की अफवाह आ रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि इस महीने के आखिर में नेहा रोहन के साथ शादी करने वाली हैं। अब जब नेहा ने अपने प्यार का इजहार कर दिया है तो इस बार पर मुबर लगते दिख रही है। रिपोर्ट में कहा गया था कि नेहा और रोहनप्रीत की अक्टूबर के आखिर में दिल्ली में शादी होने वाली है। हालांकि शादी की खबरों पर नेहा और रोहनप्रीत ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+