ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में सिंगर नेहा कक्कड़, प्यार की बात आई तो स्टेज पर ही रोने लगी

डिप्रेशन में नेहा कक्कड़, प्यार की बात आई तो स्टेज पर रोईं

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का बीते दिनों बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप हो गया। इसके बाद नेहा कक्कड़ डिप्रेशन से गुजर रही हैं। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो स्टेज पर रोती हुई नजर आ रही हैं, अहमदाबाद में एक शो का ये वीडियो है। वहीं सोशल मीडिया पर भी वो इस तरह की बातें लिख रही हैं जो उनके परेशान होने की ओर इशारा कर रही हैं।

प्यार के सवाल पर रोईं नेहा

नेहा कक्कड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम का है। नेहा अपने गाने के दौरान माइक लेकर मौजूद लोगों से पूछती हैं कि यहां जितने लोगों ने प्यार किया होगा उनके दिल टूटे हुए होंगे। इसके बाद नेहा, तुझे चाहा रब से ज्यादा, फिर भी ना तुझे पा सके' गाते हुए रोने लगती हैं। वीडियो में नेहा बार-बार आंख पोंछते हुए दिख रही है।

डिप्रेशन में हैं नेहा

डिप्रेशन में हैं नेहा

नेहा कक्कड़ ने अपने डिप्रेशन में होने की बात भी कही है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, हां, मैं डिप्रेशन में हूं। इस दुनिया के सभी नेगेटिव लोगों का शुक्रिया। आप लोग मुझे जिंदगी का सबसे खराब दौर देने में सफल रहे। मुबारक हो, आप सफल रहे। मैं साफ करना चांहूगी कि ऐसा किसी एक-दो लोगों की वजह से नहीं है, ये उस दुनिया की वजह जो मुझे मेरी पर्सनल लाइफ तक नहीं जीने दे रही है।

बीते दस साल से बॉलीवुड में गा रही हैं नेहा

बीते दस साल से बॉलीवुड में गा रही हैं नेहा

30 साल की नेहा कक्कड़ एक जानी-मानी बॉलीवुड सिंगर है। बीते दस सालों में नेहा ने कई फिल्मों में सुपरहिट गाने गाए हैं। नेहा कक्कड़ का बॉलीवुड में सफर 'इंडियन आइडल' के मंच से हुआ था। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो कई टीवी शो में जज के तौर पर भी दिखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+