Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नेहा कक्कड़ के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल, हल्दी से शादी तक, देखें सारी बेस्ट फोटोज

नेहा कक्कड़ के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल, हल्दी से शादी तक, देखें सारी बेस्ट फोटोज

मुंबई: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह (Neha Kakkar and Rohanpreet Singh) की शादी के बाद रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा वाली शादी रही। दोनों सिंगर के शादी की फंक्शन लगभग खत्म हो चुकी है। नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने पंजाबी रीति-रिवाजों के अनुसार दिल्ली में शादी में 24 अक्टूबर 2020 को शादी की। नेहा की हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक की फोटो सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं।

रिसेप्शन में व्हाइट प्रिंसेस लहंगे में दिखीं नेहा

रिसेप्शन में व्हाइट प्रिंसेस लहंगे में दिखीं नेहा

नेहा अपने रिसेप्शन में व्हाइट प्रिंसेस लहंगे में दिखीं। जिस पर हैंडवर्क एम्ब्रोडरी के साथ सिल्वर मोटिफ्स को लगाया गया था। लहंगा में कई फ्लेयर थे। जिसके साथ बहुत ही खूबसूरत चोली और ओढ़नी था। नेहा के व्हाइट लहंगे पर ग्रीन रंग की ज्वैलरी काफी जंच रही थी, जिसमें डायमंड पन्ना चोकर और मैचिंग इयरिंग्स नेहा ने पहनी थी। नेहा ने अपना मेकअप सटल रखा था, स्मोकी आईज, प्लम लिप्स, मीडिल पार्टेड बन बनाया था।

ब्लू सूट में रोहनप्रीत भी दिखें हैंडसम

ब्लू सूट में रोहनप्रीत भी दिखें हैंडसम

नेहा के व्हाइट रंग को कॉम्प्लीमेंट देने के लिए रोहनप्रीत सिंह ने ब्लू सूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और पगड़ी पहना था। दोनों कपल के आउटफिट का कॉम्बीनेशन बेहतरीन लग रहा था।

शादी की हर फंक्शन नेहूप्रीत दिखें मैचिंग आउटफिट में

शादी की हर फंक्शन नेहूप्रीत दिखें मैचिंग आउटफिट में

शादी में होने वाले हर फंक्शनस में यानी सगाई, हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी हर वक्त दोनों कपल ने एक -दूसरे को कॉम्प्लीमेंट देने वाला आउटफिट पहना था। इसलिए शादी की जितनी भी तस्वीरें आई हैं, सारी खूबसूरत दिख रही हैं।

लाल जड़ाऊ लहंगे में नेहा दिखीं कमाल

लाल जड़ाऊ लहंगे में नेहा दिखीं कमाल

हिंदू विवाह रस्म के लिए नेहा ने लाल जड़ाऊ लहंगा पहना था। जिसको डिजाइन फैशन डिाइनर फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक ने किया था। इस लाल कशीदाकारी लहंगे में सिल्वर जड़ाऊ तारों का काम किया हुआ था। चकोर नेकलाइन वाली चोली पर रेड एंड स्लिवर माइक्रो प्रिंट का काम था। नेहा के इस लहंगे के साथ नेट फैब्रिक वाले दो दुपट्टे लिए थे।

हिंदू विवाह समारोह में नेहा ने किया ब्राइट मेकअप

हिंदू विवाह समारोह में नेहा ने किया ब्राइट मेकअप

हिंदू विवाह समारोह के लिए नेहा कक्कड़ ने ब्राइट मेकअप किया था। इसके पहले नेहा शादी की लगभग हर रस्म में सटल औ न्यूड मेकअप में दिखीं थी। लेकिन रात की शादी को ध्यान में रखते हुए नेहा ने ब्राइट मेकअप चुना। नेहा ने लाल रंग का लिपस्टिक लगाया था और सिल्वर रंग से आईमेकअप किया था। जो उनके सिल्वर नेकलेस के साथ जंच रहा था। नेहा ने कुंदन रानी हार के साथ मैचिंग के झुमके बड़ी सी नथ और हाथों में लाल चूड़ा पहना था।

मेहंदी में नेहा ने पहना ग्रीन आउटफिट

मेहंदी में नेहा ने पहना ग्रीन आउटफिट

मेहंदी के लिए नेहा कक्कड़ ने फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे का डिजाइन लहंगा पहना था। जो एक ग्रीन ब्रोकेड लहंगा था। लहंगे पर माइक्रो प्रिंट के साथ फ्लोरल वर्क था। लहंगा जितना हैवी था...उसको ध्यान में रखते हुए चोली को एकदम सिंपल रखा गया था।

नेहा की मेहंदी में दिखा रोहन का नाम

नेहा की मेहंदी में दिखा रोहन का नाम

मेहंदी लगवाने के वक्त की तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसको शेयर कर नेहा ने लिखा था- मेहंदी लगाउंगी साजन के नाम की। नेहा ने मेहंदी सिम्पल ही लगवाया था लेकिन उसमें रोहनप्रीत का नाम भी था। वहीं रोहनप्रीत ने भी हथेली पर थोड़ी सी मेहंदी लगाई थी, जिसमें नेहा का नाम था।

हल्दी में नेहा ने पहना ऑर्गैंजा सिल्क प्लेन साड़ी

हल्दी में नेहा ने पहना ऑर्गैंजा सिल्क प्लेन साड़ी

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की हल्दी की रस्म में हर कोई पीले रंग के थीम आउटफिट में दिखा। नेहा ने हल्दी में ऑर्गैंजा सिल्क प्लेन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को डिजाइन शिल्पी आहूजा ने किया था। नेहा की शादी में रोहनप्रीत ने भी पीले कलर के कुर्ता पायजामा पहना था। जिसके साथ सफेद रंग की पगड़ी रोहन ने डाली थी।

शादी के हर फंक्शन में नेहा और रोहन दिखें रोमांटिक

शादी के हर फंक्शन में नेहा और रोहन दिखें रोमांटिक

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी की हर फंक्शन चाहे वो हल्दी हो, मेहंदी हो, संगीत हो, हर फंक्शन में दोनों कपल रोमाटिंक दिखें। दोनों कपल ने कई रोमाटिंक पोज में फोटो भी खिंचवाई हैं। जिसको नेहा ने शेयर भी किया है।

नेहा और रोहनप्रीत ने दो रीति-रिवाजों से शादी की

नेहा और रोहनप्रीत ने दो रीति-रिवाजों से शादी की

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर को दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की। पहली शादी आनंद कारज शादी थी, जो दिन में गुरुद्वारा में हुई। दूसरा हिंदू विवाह। जो 24 को ही रात में हुई।

एक-दूसरे को प्रपोज कर फैंस को दिया था सरप्राइज

एक-दूसरे को प्रपोज कर फैंस को दिया था सरप्राइज

नेहा और रोहन की शादी के कुछ दिनों पहले ही उनके अफेयर की खबरें आई थीं। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का का इजहार करके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया था। वहीं कुछ दिनों बाद दोनों ने शादी कर ली। उनके फैंस के लिए हैरान करने जैसा था।

नेहा ने शादी और रिसेप्शन में गाया रोहन के लिए गाना

नेहा ने शादी और रिसेप्शन में गाया रोहन के लिए गाना

नेहा कक्कड़ ने अपनी शादी के फंक्शन और रिसेप्शन और संगीत में पति रोहनप्रीत के लिए कई गाने गाए। वहीं रोहनप्रीत ने भी नेहा के लिए गाने गाए। शादी में गाए गाने के बाद नेहा ने जो गाना रिसेप्शन में गाया है, उसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। नेहा ने शादी की हर फंक्शन में एक गाना जो कॉमन गाया है वो- 'मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+