चंडीगढ़ में हुआ नेहा धूपिया का एक्‍सीडेंट, मदद की जगह सेल्‍फी लेने में व्‍यस्‍त रहे लोग

चंडीगढ़। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया का शुक्रवार को चंडीगढ़ में एक्‍सीडेंट हो गया। हादसा दोपहर लगभग 2 बजे हुआ जब वो एक इवेंट निपटा कर एयरपोर्ट की तरफ जा रही थीं। इस हादसे में सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि दुर्घटना के दौरान लोग मदद करने की वजाय उनके साथ सेल्‍फी खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने में व्‍यस्‍त रहे। अच्‍छी बात ये रही कि इस हादसे में नेहा धूपिया या उनकी टीम के किसी भी सदस्‍य को चोट नहीं आई।

चंडीगढ़ में हुआ नेहा धूपिया का एक्‍सीडेंट, मदद की जगह सेल्‍फी लेने में व्‍यस्‍त रहे लोग

नेहा यहां अपने नए शो नो फिल्टर नेहा के सीजन-2 के प्रमोशन के आई थीं। जानकारी के मुताबिक नेहा ने सिर्फ कंधे में दर्द की शिकायत की। आपको बता दें कि 2016 में नेहा धूपिया ने नो फिल्टर नेहा नाम से पॉडकास्ट पर एक शो की शुरुआत की थी।

इसे शो में वह वह बॉलीवुड की मशहूर शख्सियतों का इंटरव्यू लेती हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े ऐसे किस्से सामने लाने की कोशिश करती हैं जिसके बारे में उनके फैंस शायद ही जानते हों। शो के पहले सीज़न को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। शो की सफलता को देखते हुए नेहा अब इसका सीजन टू ले कर आई हैं। सीज़न 2 इसी साल शुरू होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+