नीतू कपूर की पति ऋषि कपूर को भावुक विदाई, पोस्ट देख यूजर्स भी हुए इमोशनल
नीतू कपूर की पति ऋषि कपूर को भावुक विदाई, फोटो शेयर करते हुए कहा- हमारी कहानी खत्म
नई दिल्ली। एक्टर ऋषि कपूर की मौत के दो दिन बाद उनकी पत्नी अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें विदाई देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी फोटो पोस्ट की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि ड्रिंक लिए कुर्सी पर बैठे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। इस फोटो के साथ नीतू ने इमोशनल कैप्शन लिखा है, हमारी कहानी खत्म हुई। उनके इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी भावुक कमेंट करते हुए उन्हें सब्र करने के लिए कहा है।
1974 में पहली बार मिले थे नीतू और ऋषि
ऋषि कपूर और नीतू पहली बार 1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' का सेट पर मिल थे। तभी ये दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। पहले दोनों दोस्त बने और फिर शादी कर ली। यानी दोनों का साथ करीब 46 साल का था। वहीं दोनों ने शादी 1980 में की थी। दोनों की शादी करीब 40 साल की रही। शादी के बाद नीतू ने अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया और बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर की परवरिश पर ही ज्यादा ध्यान दिया। ऋषि और नीतू को बॉलीवुड के बेस्ट कपल के तौर पर देखा जाता रहा है।

आखिरी वक्त में लगातार रहीं ऋषि के साथ
ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हुआ था जिसके बाद वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। यहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला। इसके बाद वो देश वापस आ गए। ऋषि के अमेरिका जाने से वापस आने तक नीतू लगातार उनके साथ रहीं। कैंसर के इलाज के बाद ऋषि कपूर जब लौटे थे तो काफी स्वस्थ लगे थे। उन्होंने लौटकर फिल्मों में भी काम किया लेकिन उनकी बीमारी फिर उभर गई। 67 साल के ऋषि कपूर की 29 अप्रैल की रात तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर ने 'बॉबी', 'लैला मजनू', 'कर्ज', 'चांदनी', 'हिना', 'सागर', 'अग्निपथ', 'मुल्क' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोहा मनवाया था।

करीना ने ऐसे किया चाचा ऋषि कपूर को याद
ऋषि कपूर को याद करते हुए उनकी भतीजी करीना कपूर खान ने अपने ससुर मंसूर अली खान पटौदी के साथ उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर सीसीआई में एक दोस्ताना मैच की है जिसमें उस समय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर गुफ्तगू करते नजर आ रहे हैं। ऋषि कपूर भी क्रिकेट के शौकीन थे और खेल का भरपूर आनंद लेते थे। फोटो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, फोटो में दो मशहूर हस्तियों की बातचीत शायद क्रिकेट के बारे में...।

ऋतिक ने ऐसे किया याद
ऋतिक ने ऋषि कपूर को याद करते हुए लिखा, आपका प्यार मैरे लिए ऐसा था कि आपका फोन मैं बैठे हुए नहीं सुन पाता था। जब भी आप कॉल करते थे, मैं अटेंशन में खड़ा हो जाता था। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा किया है। पापा हर बार कॉल करके कहते थे, चिंटू अंकल ने अभी तुम्हारी मूवी देखी है और वो फोन कर रहे हैं। मैं तुरंत उठ जाता था, दिल तेज धड़कने लगता था और कमरे में इधर-उधर घूमना शुरू कर देता था। ये आप ही थे जिन्होंने इतना प्यार दिया। आपने मुझे सबसे मुश्किल समय में ताकत दी। ये सोचना भी बहुत अच्छा लगता था कि ऋषि कपूर को मेरा काम पसंद आया, इसने मुझे खुद में यकीन करना सिखाया। मुझे मेहनत की अहमियत समझाने के लिए धन्यवाद। हम आपको बहुत याद करेंगे।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications