नीतू कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की ये खास तस्वीर, फेस ऐप को दिया चैलेंज

मुंबई। इन दिनों सोशल मीडिया पर फेस एप का खुमार देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने अपने-अपने फोटो शेयर किए हैं। लेकिन अब इस फेस एप को लेकर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने एक कटाक्ष कर दिया है। नीतू कपूर ने कहा कि है कि यह फेस एप बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है। इसके लिए नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की बचपन की और हाल की तस्वीरों का एक कोलाज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में हैं ऋषि कपूर

ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में हैं ऋषि कपूर

हाल ही में ऋषि कपूर का एक इंटरव्यू सामने आया था जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए थे। ऋषि कपूर ने कहा है कि वो पिछले 9 महीने से कही आए-गए नहीं हैं। डॉक्टरों की निगरानी में होने की वजह से वो कही जा नहीं पा रहे हैं। ऋषि कपूर ने कहा कि मैं न्यूयॉर्क में घूमता हूं, खरीददारी करता हूं, फिल्में देखता हू लेकिन पिछले नौ महीने से मैं फ्लाइट में नहीं बैठा हू। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि अगस्त में मैं भारत आउंगा।

बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा फेसएप

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह फोटो साबित करती है कि फेस ऐप बहुत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाता है।' जिस कोलाज को नीतू कपूर ने शेयर किया है कि उसे अब तक 52 हजार लाइक आ चुके हैं। आपको बता दें कि ऋषि कपूर फिलहाल अमेरिका में हैं जहां वे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कर रहा है। पिछले नौ महीने से वो न्यूयॉर्क में रूके हुए हैं।

बातचीत में किए और भी कई खुलासे

बातचीत में किए और भी कई खुलासे

इसके अलावा ऋषि कपूर ने उस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी जब उन्हें पहली बार कैंसर के बारे में पता चला। इस पर ऋषि कपूर ने कहा मेरे पास प्रतिक्रिया का समय नहीं था। मैं दिल्ली में शूटिंग कर रहा था। एक नई फिल्म थी जिसकी छठे दिन की शूटिंग चल रही थी। तभी मेरा बेटा (रणबीर कपूर) और एक करीबी परिवार का सहयोगी दिल्ली आया। उसने डॉयरेक्टर से बात की और समस्या बताई। शाम तक वे मुझे मुंबई ले गए और कुछ ही समय बाद उन्होंने मुझे लेकर न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरी। मेरे पास प्रतिक्रिया या फिर आत्मचिंतन करने का समय ही नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+