NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने रांची रिम्स की छात्रा को किया गिरफ्तार

NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरआईएमएस) से एमबीबीएस छात्रा को हिरासत में लिया है। आरोप है कि छात्रा सुरभि कुमार ने कथित तौर पर उम्मीदवारों के लिए प्रश्नपत्र हल किए थे। सीबीआई ने सुरभि को तीन दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में रखा गया है।

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि सुरभि कुमार 2023 बैच की छात्रा है और अभी प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने कहा सीबीआई ने शुरुआत में छात्रा से कुछ जानकारी के लिए हमसे संपर्क किया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन जांच में पूरा सहयोग करेगा और सभी जरूरी जानकारी मुहैया कराएगा।

neet ug

इससे पहले गुरुवार को एम्स पटना के चार एमबीबीएस छात्रों को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। इन छात्रों के नाम करन जैन, कुमार सानू, राहुल आनंद और चंदन सिंह है।

इस मामले में कथित तौर पर मुख्य आरोपी पंकज सिंह के लिए इन लोगों ने पेपर हल किए थे। इसके साथ ही सीबीआई के साथ काम कर रहे एम्स के अधिकारियों ने इन सभी छात्रों के कमरों को सील कर दिया।

बता दें कि 5 मई 2024 को आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया था। परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की इस मामले में कथित पेपर लीक को लेकर कड़ी आलोचना हुई। इन सब के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET-PG 2024 परीक्षा को स्थगित कर दिया था और नई तारीखों की घोषणा होनी अभी बाकी है।

इस मामले में हुई इन गिरफ्तारियों से दो दिन पहले सीबीआई ने दो और लोगों को हिरासत में लिया था। इन लोगों की पहचान एनआईटी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य और राजू सिंह के रूप में हुई। पंकज ने कथित तौर पर हज़ारीबाग में एनटीए ट्रंक से नीट-यूजी का पेपर चुराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+