NEET 2018: आज जारी होगी आंसर की और ओएमआर शीट, cbseneet.nic.in से करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की आंसर की और ओएमआर शीट आज जारी करेगी। आंसर की और ओएमआर शीट किसी भी वक्त सीबीएसई की वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जारी की जा सकती है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि दोनों आज रिलीज किया जाएगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की आंसर की और ओएमआर शीट आज जारी करेगी। आंसर की और ओएमआर शीट किसी भी वक्त सीबीएसई की वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जारी की जा सकती है। बोर्ड ने वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि दोनों आज रिलीज किया जाएगा।

NEET

नीट की परीक्षा का आयोजन सीबीएसई ने 6 मई को कराया था। 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मेडिकल कलेजों में दाखिला लेने के लिए इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के परिणाम आने में तो अभी वक्त है, लेकिन सीबीएसई आज इसकी आंसर की और ओएमआर शीट जारी करेगा। अभ्यर्थी इस तरह से आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं-

* नीट की आधिकारिक वेबसाइट cbseneet.nic.in पर जाएं।

* अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें।

* आंसर की डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

* आंसर की को डाउनलोड कर अपने जवाब चेक करें।

जो अभ्यर्थी आंसर की, ओएमआर शीट को चुनौती देना चाहते हैं, वो 1000 रुपये प्रति रिस्पॉन्स के हिसाब से चुनौती दे सकते हैं। नीट की परीक्षा में जहां हर सही जवाब पर 4 नंबर दिए जाएंगे, वहीं गलत जवाब पर एक नंबर भी काटा जाएगा।

नेशनल एलीजीबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के जरिये छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्स में एडमिशन मिलता है। केवल AIIMS और JIPMER ऐसे संस्थान हैं जो अपनी प्रवेश परीक्षा खुद आयोजित कराते हैं।

ये भी पढ़ें: चौकीदार के बेटे ने हासिल किया पहला स्थान, गोल-गप्पे बेचने वाले की बेटी आई सेकेंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+