जानिए क्यों एयरपोर्ट पर तीन बार चेक किया गया नीना गुप्ता का ID Card?

नई दिल्ली। केवल रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में काफी बोल्ड कही जाने वाली अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों काफी उदास और परेशान हैं, वजह है एयरपोर्ट पर उनके साथ घटी एक घटना जिसके बारे में नीना गुप्ता ने खुद ही सोशल मीडिया पर बताया है। दरअसल हालिया रिलीज फिल्‍म 'शुभ मंगल ज्‍यादा सावधान' में दमदार रोल निभाने वाली नीना ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा है कि एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उनकी आईडी एक-दो बार नहीं बल्कि तीन बार चेक की गई।

'बेबी अभी तुम फेमस और सक्‍सेसफुल नहीं हुई'

'बेबी अभी तुम फेमस और सक्‍सेसफुल नहीं हुई'

जिसके बाद नीना काफी दुखी हुईं और उन्हें लगने लगा है कि इतने लंबे करियर के बाद भी वो आज तक फेमस नहीं हुई हैं, अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि 'जब तीन बार आईडी देखी जाती है तो समझ में आ जाता है कि बेबी अभी तुम फेमस और सक्‍सेसफुल नहीं हुई',इसके साथ उन्होंने अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह ब्‍लू कुर्ते, सफेद सलवार और डेनिम जैकेट में नजर आ रही हैं, उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनकी हेयरस्टाइल भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

Recommended Video

    जानिए क्यों एयरपोर्ट पर तीन बार चेक किया गया नीना गुप्ता का ID Card?
    लोगों ने नीना की पोस्ट पर दिए खूबसूरत कमेंट

    लोगों ने नीना की पोस्ट पर दिए खूबसूरत कमेंट

    नीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोगों ने नीना को निगेटिव ना सोचने की सलाह दी है, कुछ लोगों ने उनकी तीन बार आईडी चेक किए जाने के पीछे उनका नया हेयरस्‍टाइल और उनकी यंग दिखने वाले लुक को वजह बताया है।

    लोगों ने कहा-आप यंग दिख रही थीं इसलिए हुआ ऐसा

    लोगों ने कहा-आप यंग दिख रही थीं इसलिए हुआ ऐसा

    तो किसी ने लिखा है कि अक्‍सर पासपोर्ट या आईडी में लगी हुई फोटो में उम्र कम होती है, जबकि सामने खड़े शख्‍स की उम्र ज्‍यादा होती है, लेकिन आपके केस में ये मामला उल्‍टा है इसलिए आपकी तीन बार चेकिंग हुई।

    क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी की मां हैं नीना गुप्ता

    क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी की मां हैं नीना गुप्ता

    बता दें कि 60 साल की नीना गुप्ता का जन्म 4 जुलाई 1959 में हुआ था। उन्हें वर्ष 1990 में फिल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। वे अस्सी के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफ़ी चर्चा में रहीं और 1989 में उन्होंने विवियन से बिना विवाह किये बेटी मसाबा को जन्म दिया था, जिसके लिए उन्हें काफी बदनामी भी झेलनी पड़ी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+