तो इसलिए प्रेग्नेंसी के वक्त नीना गुप्ता ने नहीं की शादी, कहा- विवियन से उस वक्त भी करती थी प्यार

तो इसलिए प्रेग्नेंसी के वक्त नीना गुप्ता ने नहीं की शादी, कहा- विवियन से उस वक्त भी करती थी प्यार

मुंबई, 19 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। नीना गुप्ता के इस ऑटोबायोग्राफी के लॉन्च होने के बाद एक बार फिर से वह वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने रिश्ते और सिंगर मदर बनने को लेकर चर्चा में हैं। नीना गुप्ता की बायोग्राफी के बाद ये बात सामने आई है कि जब वह प्रेग्नेंट हुईं तो अभिनेता सतीश कौशिक ने उनको शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके अलावा भी नीना को कुछ और लोगों के शादी के ऑफर मिले थे। लेकिन नीना ने इन शादी के प्रस्ताव को मना कर दिया था। नीना गुप्ता ने अब स्वीकार किया है कि वह किसी और से शादी कैसे कर सकती थीं, जब वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी विवियन रिचर्ड्स से प्यार करती थीं और अटैच्ड फील करती थीं। नीना ने कहा कि सिर्फ बच्चे को नाम देने के लिए वो शादी नहीं करना चाहती थीं। नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को अकेले ही पाला है।

मैं पैसे और नाम के लिए शादी नहीं कर सकती थी-नीना

मैं पैसे और नाम के लिए शादी नहीं कर सकती थी-नीना

1980 के दशक में विवियन रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता रिलेशनशिप में थीं। रिश्ते में रहने के दौरान नीना गुप्ता गर्भवती हो गई थीं और नीना अपने बच्चे को अकेले जन्म देने का फैसला किया। एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के साथ बात करते हुए नीना गुप्ता ने कहा कि भले ही प्रेग्नेंसी के दौरान उनके पास शादी के प्रस्ताव थे लेकिन सिर्फ बच्चे को नाम देने और पैसे के लिए उन्होंने समझौता नहीं करने का फैसला किया। नीना ने सिंगल मदर के रूप में बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की।

नीना गुप्ता ने कहा, "मुझे अपने आप पर बहुत गर्व था। मैंने उस वक्त कहा कि मैं शादी सिर्फ नहीं करूंगी क्योंकि मुझे नाम चाहिए, क्योंकि मुझे पैसे मिलेंगे। मुझे उस दौरान एक समलैंगिक पुरुष से भी शादी करने को कहा गया था। मुझे मेरे दोस्त ने प्रस्ताव दिया था कि आपके बच्चे को एक नाम मिलेगा और आप जो चाहते हैं वह कर सकती हैं। मैं सिर्फ पैसे और नाम के लिए शादी कभी नहीं करूंगी।''

'विवियन से उस वक्त भी था लगाव'

'विवियन से उस वक्त भी था लगाव'

नीना ने सोनाली बेंद्रे के साथ बातचीत में इस बात को स्वीकार किया कि उस समय किसी और से शादी नहीं करने के उनके फैसले के पीछे कहीं-न-कहीं विवियन रिचर्ड्स का रोल था। नीना ने कहा, ''मैं कैसे किसी और से शादी कर सकती थी, जबकि उस दौरान भी मैं विवियन से जुड़ा हुआ महसूस करती थी, विवियन से उस वक्त भी लगाव था। हालांकि हमारी मुलाकात बहुत कम होती थी लेकिन काफी सालों से हम दोनों के बीच एक जुड़ाव था। मसाबा से भी उसका रिश्ता था। हम कभी-कभी साथ में छुट्टियां मनाने जाते थे और मसाबा ने जो भी समय उसके (विवियन) साथ बिताया या मैंने उसके साथ बिताया वह बहुत अच्छा था। हमें उसको लेकर कोई समस्या नहीं हुई क्योंकि हम उसके घर-परिवार से दूर थे। उसकी एक पत्नी है और उसके बच्चे हैं। मैं उन यादों को हमेशा संजो कर रखूंगी।''

'मुझे किसी और में कोई दिलचस्पी नहीं थी'-नीना

'मुझे किसी और में कोई दिलचस्पी नहीं थी'-नीना

नीना ने आगे कहा, ''इसके (विवियन) अलावा मुझे किसी और में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मुझे पता था कि हमारे हालात ऐसे हैं कि हम कभी भी एक साथ नहीं रह सकते हैं लेकिन मुझे इस बात की खुशी थी कि हम मिल सकते थे। हम जो भी समय साथ बिताते हैं वह बहुत अच्छा होता है। मैं इस बात से भी खुश थी कि मसाबा भी उसके (विवियन) साथ वक्त मिल सकती थी। बाद में मसाबा बड़ी हुई, वक्त बीतता गया और आप जानते हैं कि बाकी चीजें कैसे-कैसे क्या हुई है।'' नीना ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'सच कहूं तो' में अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+