रेलवे की लापरवाही, ट्रेन से कटकर गई 20,000 लोगों की जान!

संसद में पेश की गई इस रेलवे की रिपोर्ट में यह पता चला है कि पिछले साल तकरीबन 20,000 लोगों की मौत रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में हो गई है। ये जानकारी रेलवे ने संसद में पूछे गए एक सावल के जबाव में दिया। रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि 2013 में 19,997 लोग ट्रैक पर मरे, जबकि गलत तरीके से ट्रैक पार करने पर 1,63,645 लोगों पर मुकदमा चलाया गया।
ट्रैक पर बढ़ रही घटनाओं के कारण रेलवे ने इस बार के बजट में मानवरहित क्रांसिग को जल्द ही अपग्रेड करने की बात कही है। साथ ही रेलवे ने ये भी कहा रेलवे ने गलत तरीके से ट्रैक पार करने वालों से 3.64 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूला है।












Click it and Unblock the Notifications