नौसेना को मिलेंगे एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर, अमेरिका से 2 बिलियन डॉलर की हो सकती है डील
नई दिल्ली। इंडियन नेवी के लिए भारत सरकार एंटी-सबमरीन हेलीकॉप्टर खरीदने जा रही है। वॉशिंगटन के साथ होने वाली टू-प्लस-टू वार्ता में लड़ाकू हेलीकॉप्टर के लिए 2 बिलियन डॉलर की डील की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा समझौते को लेकर द्विपक्षीय वार्ता आगे बढ़ी है और भारत की तरफ से इस पर विचार किए जाने के बाद इस साल के अंत में इस सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकता है।
इस समझौते के लिए भारत के विदेश और रक्षा मंत्री अगले माह 6 जुलाई को वॉशिंगटन में अमेरिकी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल 30 जून को यूएस सिकोर्सकी एस-70बी मल्टी रोल हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए के अंतिम निर्णय लेगी।
जबकि नौसेना को कम से कम 100 ऐसे मल्टी रोल हेलीकॉप्टरों की आवश्यकता है। सरकार ने अमेरिका से 24 एंटी-पनडुब्बी युद्ध हेलीकॉप्टरों को खरीदने के लिए फैसला किया है। अधिकारियों ने कहा कि भारत ने नौसेना के पुनर्निर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना के बाद के चरण में 12 और बोइंग पी 8 आई समुद्री निगरानी विमान के लिए फॉलो-अप आदेश देने की भी संभावना है।
हालांकि, दिल्ली में टू-प्लस-टू वार्ता के लिए तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन भारतीय पक्ष ने सैन्य अभियानों से संबंधित आधारभूत समझौते पर कुछ चिंताओं को व्यक्त करने के बाद इस समझौते के अतिंम तक पहुंचने के लिए नौसेना को इस साल तक का इंतजार करना होगा।