कोर्ट में पेश होने से पहले NIA के चंगुल से फरार होने में कामयाब NDF उग्रवादी
गुवाहटी। नेशल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) का एक उग्रवादी बुधवार को नेशनल एन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एएनआई) की कस्टडी से भाग कर फरार हो गया। एनआईए जब एनडीएफ उग्रवादी को कोर्ट में पेश करने जा रही थी, उसी वक्त वह उनकी हिरासत ने छुटकर फरार होने में कामयाब हुआ।

एनआईए सूत्रों के मुताबिक, एनडीएफ के इस सदस्य का नाम कामाख्या डैमारी बताया जा रहा है। एनआईए उसे गुवाहाटी के कोर्ट में पेश करने के लिए जा रही थी, तभी वह भागने में कामयाब हुआ। भारत सरकार ने एनडीएफ को एक आतंकी संगठन माना है।
आसाम में बोडो विद्रोहियों द्वारा बनाया गया संगठन है, जो अपने लोगों के लिए अलग देश की मांग कर रहे हैं। बोडो लोगों ने सबसे पहले इसकी स्थापना 1986 में बोडो सिक्योरिटी फोर्स नाम से की थी। 1994 में इसका नाम नेशल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड रख दिया गया।
इस संगठन ने आसाम में कई अटैक किए है और गैर-बोडो लोगों को निशाना बनाया है। खासकर यह संगठन सांथाल, मुंडा और ओराओन आदिवासियों को निशाना बनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications