मोदी इफेक्ट: राजग को मिल रही है यूपीए पर बढ़त

इस सर्वे के अनुसार 2009 में कांग्रेस ने इन चार राज्यों में 40 सीटें जीती थी, जिनमें से अब 28 पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है, वहीं भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले जीती गयी 30 सीटों के अलावा 27 पर बढ़त मिलती दिख रही है। कुल मिलाकर इन चार राज्यों की 72 सीटों में से भाजपा को 57 और कांग्रेस को 12 सीटें मिलने की संभावना नजर आ रही है। कांग्रेस की सीटों का इतना कम होना, पार्टी के लिए एक बड़े झटके की तरह है।
सर्वे के मुताबिक राजग की सीटों का आंकड़ा अब 187 से बढ़कर 195 तक हो सकता है। अगर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की बात करें तो नरेंद्र मोदी इस पद के लिए पहली पसंद हैं। इन चार राज्यों की 45 फीसदी जनता मोदी को बतौर प्रधानमंत्री चाहती है, जबकि 29 फीसदी लोगों की पसंद राहुल गांधी हैं।
चुनावों के नजदीक आते ही आने वाले अन्य सर्वेक्षणों के परिणाम राजग की ओर झुकते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications