त्रिशंकु विधानसभा का सवाल नहीं, त्रिपुरा-मेघालय-नागालैंड में एनडीए सरकार बनेगी, हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तीनों पूर्वोत्तरी राज्यों में एनडीए सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कुछ एग्जिट पोल की त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी को भी खारिज कर दिया है। वे पूर्वोत्तर में एनडीए के संयोजक हैं।

nda-govt-will-be-formed-in-tripura-meghalaya-nagaland-no-hung-assembly-himanta-biswa-sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पूर्वोत्तर के तीनों ही राज्यों में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। दरअसल, कुछ एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, जिसमें खासकर मेघालय और त्रिपुरा में त्रिशंकु विधानसभा बनने के भी आसार जताए गए हैं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के सीएम बिस्वा सरमा ने मंगवार को दावा किया कि तीनों ही राज्यों- त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में एनडीए सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि एनडीए का कोई भी सहयोगी दल चुनाव परिणाम आने के बाद टीएमसी या कांग्रेस जैसी पार्टियों के साथ हाथ नहीं मिलाएगी।

त्रिपुरा-मेघालय-नागालैंड में एनडीए सरकार बनेगी-हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (NEDA) के संयोजक है। यह एलायंस नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस का ही हिस्सा है, जो बीजेपी की अगुवाई वाला पूर्वोत्तरी राज्यों के कुछ राजनीतिक दलों का संगठन है। सरमा ने यह भी कहा कि एनडीए का कोई भी सहयोगी दल गुरुवार को चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस के साथ किसी तरह से गठबंधन नहीं करेंगे।

कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी- असम के मुख्यमंत्री
गुवाहाटी में एक प्रेस कांफ्रेंस में सरमा ने कहा 'कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। एनडीए तीनों ही राज्यों में सरकार बनाएगा।' कई एग्जिट पोल ने त्रिपुरा और मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जताई है, हालांकि फिर भी एनडीए को सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर उभरने की संभावना जरूर जताई गई है। सिर्फ नागालैंड के लिए ही चुनाव बाद के सर्वेक्षणों में एनडीए के पूर्ण बहुमत में आने की संभावना जताई गई है।

मेघालय में नतीजों के बाद सीएम पर फैसला- सरमा
जब तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री उम्मीदवारों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में यथास्थिति बनी रहेगी। एनडीए के पूर्वोत्तर के संगठन एनईडीए के संयोजक ने कहा, 'त्रिपुरा में बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा, जबकि नागालैंड में हम एक गठबंधन सरकार में हैं।' जबकि मेघालय में बीजेपी कितनी सीटें जीतती है, यह देखने के बाद मुख्यमंत्री के पद पर फैसला लिया जाएगा। वो बोले, 'हालांकि, टीएमसी और कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में कोई गठबंधन नहीं किया जाएगा।'

इस समय त्रिपुरा में बीजेपी का मुख्यमंत्री है, जबकि नागालैंड और मेघालय में क्रमश: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की अगुवाई वाली सरकारें हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी यानि सोमवार को वोटिंग हुई है। मतगणना का काम तीनों ही राज्यों में 2 मार्च को होगा। (इनपुट-पीटीआई)

Recommended Video

    Nagaland-Meghalaya Exit Poll: जानें किसकी बनेगी सरकार, एग्जिट पोल के नतीजे | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+