212 से 232 सीटों के साथ एनडीए की उम्मीदें बढ़ीं पर मोदी की घटी

narendra modi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारिखों के ऐलान के बाद ताजा चुनावी सर्वे में साफ हो देश में भजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की लहर है। चुनावी सर्वे में एनडीए की लहर साफ दिखाई दे रही हैं, पर सर्वेक्षण के अनुसार मोदी की पॉपुलैरिटी घटी है। आईबीएन7 के लिए किए गए सीएसडीएस द्वारा कराए गए सर्वे में एनडीए बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचा दिखाया गया है।

हलांकि ये बात भी साफ तौर पर बताई गई है कि भाजपा अकेले दम पर सरकार नहीं बना सकती है। सरकार बनाने के लिए एनडीए को क्षेत्रीय दलों की जरूरत पड़ेगी। दूसरी तरफ यूपीए 100 सीटों के आसपास ही सिमटती दिखाई दे रही हैं। अब तक सत्ता पर बैठी कांग्रेस को 100 सीटों का भारी नुकसान हो सकता है।

Did You Know: इस चुनाव के लिए पूरे देश में 8,28, 804 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

आईबीएन7 के लिए सीएसडीएस ने 17 से 23 फरवरी के बीच देश के कुल छह राज्यों में सर्वे किया। कुल 138 लोकसभा क्षेत्र, 148 विधानसभा क्षेत्र और 512 पोलिंग स्टेशन में कुल 9104 लोगों से बातचीत की गई। सर्वे के नतीजों के मुताबिक अगर अभी चुनाव हों तो BJP और साथियों को 212 से 232 सीट मिलने की उम्मीद है।

जबकि यूपीए गठभंधन को 119 से 139 सीट मिलने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी को भी 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 20 से 28 सीट जीत कर टीएमसी सबसे बड़ा क्षेत्रीय दल बन सकता है। अभी के सर्वे के मुताबिक किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि एनडीए सरकार बनाने के सबसे करीब होगी।

Did You Know: इस लोकसभा चुनाव के लिए देश के 71 करोड़ 40 लाख मतदाताओं के लिए 8,28, 804 मतदान केन्द्र बनाए गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+