NCR में कोविड मरीज को नहीं मिल रहा बेड, उमर अब्दुल्ला ने की मदद की अपील
नई दिल्ली, अप्रैल 25: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां रविवार को 3.46 लाख से ज्यादा मरीज सामने आए। इतने ज्यादा मरीज रोजाना आने से अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं। इसके अलावा ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की किल्लत भी बहुत ज्यादा है। इस मुश्किल वक्त में सोशल मीडिया के जरिए लोग मदद मांग रहे हैं, जहां बड़ी हस्तियां भी लोगों के मैसेज को फार्वर्ड करके अधिकारियों और कई एनजीओ तक पहुंचा रही हैं।
Recommended Video

रविवार को शिव नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि दोस्तों, एक आईसीयू बेड की जरूरत है कोरोना मरीज के लिए, जो अभी घर पर हैं। उनका नाम संजय गुप्ता और उम्र 40 साल है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी 80 प्रतिशत से नीचे है। साथ ही उनका पता सफदरजंग एन्क्लेव है। इसके साथ ही उन्होंने मरीज के तीमारदार का नंबर भी शेयर किया। साथ ही लोगों से मदद की अपील की। इस पर तुरंत जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी रिट्वीट किया और लोगों से मदद मांगी।
दो हफ्ते पहले खुद हुए थे संक्रमित
आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले उमर अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित हो गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दो दिन पहले ही उन्होंने वैक्सीन लगवाई थी। उन्होंने खुद ट्वीट कर बताया था कि उनके अंदर लक्षण नहीं हैं फिर भी वो पॉजिटिव निकले। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद से वो लगातार लोगों की मदद ट्विटर के जरिए कर रहे हैं। इस वक्त आप उनके ट्विटर हैंडल पर जाएंगे तो आपको वहां पर सिर्फ कोरोना मरीजों की मदद से संबंधित ट्वीट ही मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications