महाराष्ट्र: कोरोना संकट के बीच उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे शरद पवार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, उसने लोगों की मुश्किल को काफी बढ़ा दिया है। हर रोज बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। इस बीच एनसीपी के मुखिया शरद पवार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने के लिए पहुंचे हैं। शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच यह बैठक शिवाजी पार्टी स्थित बालासाहब ठाकरे स्मारक में हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान कोरोना संकट को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो सकती है। भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां संक्रमितों की संख्या एक लाख के बहुत करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उद्धव ठाकरे सरकार राज्य में लॉकडाउन बढ़ा सकती है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमितों के कुल मामले 94,041 पहुंच चुके हैं। यहां बीते 24 घंटों में ही कोरोना वायरस संक्रमण के 3,254 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन, इनमें अकेले मुंबई में संक्रमण की संख्या अब बढ़कर 52,667 पहुंच चुकी है और सिर्फ मायानगरी में ही कोरोना 1,857 लोगों की जान ले चुका है। यहां बीते कुछ दिनों में अस्पतालों से कुछ कोरोना मरीजों की मौत की जो हकीकतें सामने आई हैं, उसने हालात और भयावह बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications