'हम ये सुनिश्चित करेंगे कि INDIA के बीच कोई विवाद ना हो...', विपक्षी गठबंधन पर शरद पवार ने क्या-क्या कहा?
NCP Sharad Pawar On Disputes Within INDIA: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार (29 सितंबर) को कहा कि विपक्षी गठबंध 'इंडिया' में किसी तरह का कोई विवाद ना हो, इसके लिए वो काम कर रहे हैं। बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि, 'हम ये सुनिश्चित करेंगे कि 'इंडिया' में किसी तरह का कोई विवाद ना हो। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच वो बात करेंगे और देखेंगे कि क्या हो सकता है।'
शरद पवार ने कहा कि, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में वह उसके गठबंधन सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में चुनाव होने हैं, इसलिए वहां बात करना जरूरी है।

बता दें कि अगले साल 2024 में होने वालेल लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए दो दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) का गठन किया है।
हम INDIA गठबंधन के नेताओं से बात कर मुद्दों को सुलझा लेंगे: शरद पवार
पश्चिम बंगाल में स्पष्ट टकराव के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि, मैंने सुना है कि कांग्रेस ने कुछ सीटों पर दावा किया है लेकिन वहां की चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंति तत्काल भविष्य में वहां कोई चुनाव नहीं है।
शरद पवार ने कहा कि, 'जब चुनाव नजदीक आते हैं, तो विपक्षी गठबंधन की सभी पार्टियों के के बीच मतभेद की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, हम गठबंधन के सभी नेताओं से बात कर मुद्दों को सुलझा लेंगे।''
जिन राज्यों में 4-5 महीने में चुनाव है, वहां फोकस जरूरी है: शरद पवार
शरद पवार ने जोर देकर कहा कि कुछ महीनों में चार से पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। इसलिए वहां ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। शरद पवार ने कहा कि, 'इंडिया ब्लॉक यह देखेगा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सभी गठबंधन सहयोगी एक पेज पर कैसे आते हैं। मुंबई लौटने के बाद, मैं कांग्रेस और अन्य पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करूंगा और हम यह सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरतेंगे कि (इन राज्यों में) गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई विवाद न हो।''
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, यह प्रक्रिया अगले आठ से दस दिनों में शुरू होगी। कुछ ही महीनों में छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं।












Click it and Unblock the Notifications