अजय देवगन की फिल्म तानाजी का ट्रेलर देख भड़के एनसीपी नेता, खुलेआम दी ये धमकी
मुंबई। अजय देवगन की फिल्म तानाजी का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही इसको लेकर एनसीपी नेता ने विवाद खड़ा कर दिया है और उन्होंने फिल्म के निर्माता को खुले तौर पर धमकी दी है। एनसीपी नेता और विधायक जितेन्द्र अव्हाड ने तानाजी फिल्म को लेकर एक धमकी भरा ट्वीट किया है और फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए प्रसंगों को गैर ऐतिहासिक बताते हुए उसे तुरंत बदलने के लिए कहा है।

ट्वीट करके दी धमकी
जितेन्द्र अव्हाड ने ट्वीट करके लिखा है कि ओम राउत, मैंने आपकी फिल्म तानाजी का ट्रेलर देखा, इसमे कुछ ऐसे सीन दिखाए गए हैं जोकि गैर ऐतिहासिक हैं और पूरी तरह से गलत हैं। आप उसमे तुरंत बदलाव करें या फिर मैं अपने तरीके से इसपर ध्यान दूंगा। आगे अव्हाड ने खुले तौर पर लिखा है कि इसे आप मेरी धमकी समझे तो भी चलेगा। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म तानाजी एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।

छत्रपति शिवाजी के सेनापति
फिल्म तानाजी में अजय देवगन छत्रपति शिवाजी के सेनापति सूबेदार ताना जी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। तानाजी शिवाजी महाराज के सेनापति थे और उनकी वीरता की वजह से वह सिंह के नाम से काफी विख्यात हुए थे। खुद शिवाजी उनको सिंह कहा करते थे और 1670 में कोण्डाणा किले की जीतने के समय तानाजी वीरगति को प्राप्त हुए थे।

क्या है इतिहास
दरअसल लजब शिवाजी सिंहगढ़ यानि कोण्डाणा जिले को जीतने के लिए निकले तो उस वक्त तानाजी अपने बेटे के विवाद में व्यस्त थे। लेकिन शिवाजी ने तानाजी को पत्र लिखकर उनसे युद्ध में शामिल होने के लिए कहा था, जिसके बाद विवाह का कार्यक्रम छोड़कर तानाजी युद्ध में चले गए और वीरगति को प्राप्त हुए। इस वक्त शिवाजी ने कहा था कि गढ़ तो हाथ आया लेकिन मेरा सिंह चला गया। इस युद्ध के बाद से ही कोण्डाणा को सिंहगढ़ के नाम से जाना जाता है।

फिल्म में अजय, सैफ, काजोल
बता दें कि फिल्म तानाजी में अजय देवगन मुख्य किरदार में हैं। अजय देवगन की यह 100वीं फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान भी देखने को मिलेंगे। दोनों ने आखिरी बार एक साथ 2004 में ओमकारा फिल्म में साथ में काम किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ उनकी पत्नी काजोल भी एक साथ काफी लंबे समय के बाद बड़े परदे पर दिखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications