महाराष्ट्र विधानसभा के नए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त हुए NCP विधायक दिलीप वाल्से पाटिल
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पहले सरकार को लेकर हुए उटलफेर के बाद अब प्रोटेम स्पीकर के पद पर भी उलटफेर देखने को मिल रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए बीजेपी विधायक कालिदास कोलंबकर के पद त्यागने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वाल्से पाटिल को राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल यानी शनिवार को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे सरकार को बहुमत साबिक करने के लिए तीन दिसंबर तक का समय दिया है। विधानसभा में कल के कार्यक्रम को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राज्यपाल आज शाम तक दिलीप वाल्से पाटिल को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिला सकते हैं।
शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने कहा कि, महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार को ही फ्लोर टेस्ट हो सकता है, पहले हमारे पास 162 विधायक थे लेकिन अब हमारी संख्या 170 हो गई है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हम फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करेंगे। उन्होंन कहा कि ये तीन पार्टियां इन पांच सालों में मिलकर आच्छा काम करेंगी और अगले विधानसभा में भी महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनेगी।












Click it and Unblock the Notifications