मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर NCP ने बनाई 8 विफलताओं की लिस्ट

मुंबई, 27 मई: मोदी सरकार 8 साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। जिसके लिए देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच गुरुवार को एनसीपी ने नरेंद्र मोदी सरकार की 8 विफलताओं की लिस्ट बनाई और जनता के सामने उसको रखा। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, अनियंत्रित नफरत की राजनीति को प्रमुख असफलता मानी गई।

Modi

मामले में महाराष्ट्र राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि 26 मई को केंद्र की सत्ता में 8 साल पूरे करने वाली बीजेपी की नीतियों से देश ने बहुत कुछ खो दिया है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, साथ ही लोकतंत्र का दमन तेजी से हो रहा और मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर विफल है। उन्होंने विफलता वाली लिस्ट में नफरत की राजनीति, कमजोर रुपया, आर्थिक स्थिति में गिरावट, सामाजिक ताने-बाने में कमजोरी को भी शामिल किया।

तापसे के मुताबिक मोदी सरकार आरएसएस की नीतियों के जरिए देश में राज कर रही, जिस वजह से देश का सांप्रदायिक सद्भाव बर्बाद हो गया है। इसके अलावा इन 8 सालों के कुशासन ने देश ने बहुत कुछ खोया है।

2024 की तैयारी में विपक्ष
वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा चुनावों में दो साल से कम का वक्त बचा है। जिसके लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं, ताकि पीएम मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोका जा सके। हाल ही में इस पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच मतभेद हैं, लेकिन उनको हल करने की कोशिश जारी है। उन्होंने बंगाल चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और एनसीपी साथ थी, लेकिन लेफ्ट और कांग्रेस ने अलग से चुनाव लड़ा, जिससे बीजेपी को फायदा हुआ। इस तरह के मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+