NCP को आया मोदी पर प्यार, कहा राहुल से बेहतर बीजेपी के पीएम उम्मीदवार
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले क्या यूपीए बंट जाएगा? ये बड़ा सवाल है, लेकिन आ,सारा भी कुछ ऐसा ही दिख रहे है। जिस तरह से यूपीए की सहयोगी पार्टी एनसीपी भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नाम की माला जप रही है उससे तो यही लगता है कि बहुत जल्द शरद पवार कांग्रेस को छोड़ भाजपा का हाथ थाम लेंगे। मोदी और शरद पवार की मुलाकात संकेत दे रही है कि जल्द ही यूपीए का कुनबा बिखर जाएगा।
यहां शरद पवार की मोदी से मुलाकात की खबर आ रही है तो वहीं एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी खुलेआम मोदी की तारिफ कर रहे हैं। एक निजी चैनल के साथ बातचीत में डीपी त्रिपाठी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि नरेंद्र मोदी के पास राहुल गांधी से ज्यादा प्रशासनिक अनुभव हैं। वे तीन बार से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि मोदी राहुल से कहीं बेहतर है। यहां आपको ऐसे कुछ घटनाक्रम के बारे में बता रहे है जो केंद्र की सियासत में बदलते समीकरण की ओर इशारा करते हैं।

मोदी और पवार की गुप्त मीटिंग
एक मराठी अखबार ने दावा किया है कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने 17 जनवरी को दिल्ली में नरेंद्र मोदी से गुप्त मुलाकात की। इस मुलाकात में पवार ने नरेंद्र मोदी को चुनाव बाद समर्थन देने का भरोसा दिया है।

मोदी पर नरम पड़े प्रफुल्ल
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने मोदी की तारिफ करते हुए कहा था कि अब मोदी को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है और देश के सभी राजनीतिक दलों को यह स्वीकार कर लेना चाहिए।

आंखें दिखा रहे हैं अब्दुल्ला?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने भी परोक्ष रूप से मोदी का समर्थन करते हुए कहा है कि अगर देश मोदी को प्रधानमंत्री चुनता है तो जनादेश का सम्मान किया जाना चाहिए।

राहुल से बेहतर मोदी
एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी ने खुलेआम मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि राहुल गांधी की तुलना में मोदी के पास कहीं ज्यादा राजनीतिक अनुभव है।












Click it and Unblock the Notifications