जेल में बंद नवाब मलिक अब प्राइवेट अस्पताल में करा सकते हैं इलाज, स्पेशल कोर्ट ने दी अनुमति

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मिल गई।

मुंबई, 13 मई: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को एक निजी अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति मिल गई। विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत ने उन्हें इलाज कराने की अनुमति दी है। नवाब मलिक के वकील ने कुछ शर्तों को ध्यान में रखते हुए एक निजी अस्पताल में इलाज का अनुरोध किया था, जिस पर ईडी ने कोई आपत्ति नहीं की।

nawab malik

ईडी ने किया है गिरफ्तार

जेल में बंद नवाब मलिक की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार और दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में ईडी ने गिरफ्तार किया है और फिलहाल जेल में हैं।

स्वास्थ्य परेशानी से जूझ रहे नवाब मलिक

नवाब मलिक के वकील के मुताबिक, उनकी हालत कई दिनों से खराब है, लेकिन अब ज्यादा गंभीर हो गई है। नवाब मलिक ने स्पेशल कोर्ट के समक्ष मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की याचिका दाखिल की थी। जिसमें मांग की गई थी कि नवाब मलिक को जेजे अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए।

सलीम फ्रूट से जुड़ रहे नवाब मलिक के तार

बता दें कि एनआईए भगोड़े आतंकवादी दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के खास गुर्गे सलीम फ्रूट को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने सोमवार को 20 से ज्यादा जगहों पर रेड में मिले कई संदिग्ध दस्तावेजों की बरामदगी के बाद उसे हिरासत में लिया है, जो कि पहले से ही एक कुख्तात अपराधी रहा है। लेकिन, इस मामले के तार किसी ना किसी रूप में जेल में बंद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक से भी जुड़ रहे हैं। इसलिए अगर सलीम फ्रूट से पूछताछ हो रही है तो आगे कई और बड़े खुलासे होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Mumbai Money laundering: कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को फिर कोर्ट का झटका, 22 अप्रैल तक जेल में रहेंगे NCP नेता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+